वाराणसी में राष्ट्रपति LIVE: काशी पहुंचीं महामहिम द्रौपदी मुर्मू, एयरपोर्ट पर राज्यपाल ने की अगवानी

11:42 AM, 11-Dec-2023


एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति
– फोटो : एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति व राज्यपाल सुबह 11:28 बजे एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के मद्देनजर जिले में हाई अलर्ट है। पुलिस की ओर से बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर शहर तक चप्पे-चप्पे पर चौकसी बरती जा रही है। एडीजी सिक्योरिटी रघुबीर लाल और पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने पुलिस बल को अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिये।

11:14 AM, 11-Dec-2023

वाराणसी में राष्ट्रपति LIVE: काशी पहुंचीं महामहिम द्रौपदी मुर्मू, एयरपोर्ट पर राज्यपाल ने की अगवानी

President Draupadi Murmu Varanasi Visit Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मेधावियों को मेडल देने वाराणसी पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वायुसेना के विशेष विमान से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह करीब 11 बजे पहुंचीं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल ने महामहिम की अगवानी की। 

बता दें कि दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वे सर्किट हाउस जाएंगी। करीब साढ़े चार घंटे के प्रवास के दौरान वह एक घंटे सर्किट हाउस में भी बिताएंगी।

राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में 16 मेधावियों को अपने हाथों मेडल देंगी। करीब 55 मिनट तक समारोह में शामिल होने के बाद वे सर्किट हाउस आएंगी। यहां विश्राम और भोजन के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति के आगमन से पहले प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटे रहे। उनके रूट और आयोजन स्थल की पुख्ता सुरक्षा की गई है। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *