देशभर में ऐसा है मौसम का हाल, बिहार से लेकर हिमाचल प्रदेश तक ठंड का कहर जारी, कोल्ड डे अलर्ट की भी चेतावनी

पूरा उत्तर भारत ठंड और शीत लहर की चपेट में है। शीत लहर के प्रकोप के बीच कोहरे का भी भीषण असर देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात पर गंभीर असर पड़ा है। पंजाब और हरियाणा में मौसम विभाग में कोल्ड वेव की चेतावनी भी दी है। दोनों राज्यों में सर्दी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। देश के पूर्वी राज्यों में बारिश होने की संभावना भी है।

मौसम का हाल बताने वाली एजेंसी स्काईमेट की माने तो हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में सुबह और रात को घना कोहरा जाने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा की कई इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग में हल्की बारिश की संभावना भी जताई है जो बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हो सकती है।

ऐसा है दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार घना कोहरा छाया हुआ है। घनी कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली में शीतकालीन बारिश की संभावना नहीं जताई है। हालांकि दिल्ली में कंपकंपाने वाली सर्दी और ठिठुरन लगातार बनी हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *