Travel Tips: शिमला-मनाली में नहीं गुजरात को बनाएं हनीमून डेस्टिनेशन, यादगार बनेगा हर पल

शादी के बाद कपल्स को हनीमून की प्लानिंग करना एक बड़ा काम लगता है। वहीं अगर बजट कम होता है तो यह प्लानिंग थोड़ा और भी मुश्किल हो जाती है। क्योंकि फिर आपको भारत में ही हनीमून डेस्टिनेशन के लिए बेस्ट जगह ढूंढनी होती है। ऐसे में कपल्स को जगह चुनने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में अगर आप भी हमीमून के लिए किसी अच्छी और बेहतरीन जगह की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। बता दें कि आप अपना हनीमून ट्रिप प्लान गुजरात के लिए कर सकते हैं। जहां पर आप हिल स्टेशन, बीच और जंगल सफारी के साथ टेस्टी खाने का भी लुत्फ उठा सकते हैं। 

ऐसे करें गुजरात में हनीमून ट्रिप प्लान

जहां बहुत सारे कपल्स अपने हनीमून के लिए विदेश जाने का प्लान बनाते हैं। तो वहीं आप हनीमून के लिए गुजरात जा सकते हैं। इस ट्रिप के लिए आप शानदार सा होटल या फिर रिजॉर्ट बुक कर सकते हैं। वहीं बजट कम होने पर आप 5 दिन के लिए होटल बुक कर सकते हैं। एक रात के लिए आपको 1000 से 1500 रुपए के बीच में आसानी से रूम मिल जाएंगे। 

घूमने के लिए जगह 

कपल्स को अक्सर हनीमून के लिए बीच पर जाना पसंद होता है। हांलाकि अगर आपको भी बीच पसंद हैं, तो आपको गोवा जाने की जरूरत नहीं है। बजट कम होने पर आप गुजरात में भी बीच का मजा ले सकते हैं। 

शिवराजपुर बीच

अगर आप बीच पर जाने के शौकीन हैं तो आप शिवराजपुर बीच पर जा सकते हैं। यहां पर काफी कम भीड़ होती है। ऐसे में आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ सुकून के कुछ पल पिता सकते हैं। इस जगह से द्वारका करीब 12 किमी दूर है। इस जगह पर सूर्यास्त का नजारा बिलकुल भी मिस ना करें।

सापुतारा

इसके अलावा आप अपनी लाइफ पार्टनर के साथ सापुतारा भी घूमने के लिए जा सकते हैं। गुजरात और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित सापुतारा एक फेमस हिल स्टेशन है। यहां पर आपको समुद्र, पहाड़ और रेगिस्तान का अलग नजारा देखने को मिलेगा। 

कच्छ 

अगर आपकी भी शादी सर्दी के मौसम में हो रही है, तो गुजरात आपके लिए सबसे अच्छी जगह है। क्योंकि गुजरात में आप सर्दियों के मौसम में रण उत्सव देख सकते हैं। कच्छ गुजरात की सबसे खूबसूरत और बेहतरीन जगहों में से एक हैं। आप चाहें तो पत्नी के साथ रेगिस्तान में रात गुजार सकते हैं। 

भुज 

अगर आप इस दौरान ऐतिहासिक चीजें भी देखना चाहती हैं तो भुज जाकर आप निराश नहीं होंगे। यहां पर आप रेगिस्तान की सैर, ऊंट की सवारी, पुराने बाजारों में घूमना और भीड़-भाड़ वाली जगह से दूर एकांत में समय बिता सकते हैं। इसके अलावा इन 6 दिनों के ट्रिप में लक्ष्मी विलास पैलेस, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, अक्षरधाम और साबरमती आश्रम जैसे कई जगहों पर भी घूम सकते हैं। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *