प्रदीप वर्मा/गिरिडीह. रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर बरकाकाना-हजारीबाग-टाउन-कोडरमा के रास्ते रांची और न्यू गिरिडीह के बीच एक नई ट्रेन 18617/18618 रांची-न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस के परिचालन का निर्णय किया गया है. 12 सितंबर को इसका उद्घाटन न्यू गिरिडीह से एक स्पेशल ट्रेन 03309 न्यू गिरिडीह-रांची स्पेशल के रूप में चलाकर 10:00 बजे किया जाएगा. इसका परिचालन ओपेन फास्ट टाइम के अनुसार किया जाएगा.
इस ट्रेन का नियमित परिचालन रांची और न्यू गिरिडीह स्टेशन के मध्य दिनांक 13 सितंबर से किया जाएगा. गाड़ी संख्या 18617 रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस 13 सितंबर से रांची से 06:05 बजे खुलकर 06:23 बजे टाटीसिलवे, 06:42 बजे मेसरा, 08:05 बजे बरकाकाना, 09:08 बजे हजारीबाग टाउन, 10:30 बजे कोडरमा, 11:20 बजे महेशपुर हाल्ट, 11:40 बजे धनवार,12:03 बजे जमुआ रुकती हुई 13:00 बजे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी.
वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 18618 न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस 13 सितंबर से न्यू गिरिडीह से दिन के 2:00 बजे खुलकर 2:30 बजे जमुआ, 2:48 बजे धनवार, 3:28 बजे महेशपुर हाल्ट, 4:30 बजे कोडरमा, 5:55 बजे हजारीबाग टाउन, शाम 7:00 बजे बरकाकाना, 8:35 बजे मेसरा, 9:05 बजे टाटीसिलवे स्टेशनों पर रुकती हुई रात 9:30 बजे रांची पहुंचेगी. वर्तमान में इस ट्रेन का परिचालन टाटीसिलवे-मेसरा-बरकाकाना के बजाए टाटीसिलवे-मुरी-बरकाकाना के रास्ते किया जाएगा.
.
Tags: Giridih news, Local18, New train, Travel 18
FIRST PUBLISHED : September 08, 2023, 21:36 IST