Rajasthan politics : ‘ साधु संतों के संहार के लिए गहलोत सरकार जिम्मेदार, वसुंधरा राजे ने बोला जोरदार हमला

जयपुर : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान में हिंदू साधु संतों पर अत्याचार और उनकी हत्याओं की घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है। इसको लेकर उन्होंने ट्वीट कर जमकर आक्रोश व्यक्त किया। जिसमें उन्होंने गहलोत सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में संतों के संहार के लिए प्रदेश की गहलोत सरकार जिम्मेदार है। राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। एक के बाद एक साधु संतों पर अत्याचार और हत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही है। उन्होंने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

आधा दर्जन घटनाओं के लिए सरकार को जमकर कोसा

वसुंधरा राजे ने राजस्थान में बढ़ रही हिंदू साधु संतों पर अत्याचार और उनकी हत्याओं की घटनाओं को लेकर गहलोत सरकार को जमकर कोसा। अपने ट्वीट में उन्होंने सपोटरा, भरतपुर, देवगढ़ और कुचामन के बाद टोंक के डिग्गी में भूरिया महादेव मंदिर के महंत सियाराम दास महाराज की निर्मम से हत्या का जिक्र किया। उन्होंने गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि संतो के संहार की जिम्मेदारी प्रदेश की कांग्रेस सरकार की है। राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने भी किया जोरदार हमला

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी टोंक के डिग्गी में एक महंत सियाराम दास महाराज की हत्या को लेकर सीएम अशोक गहलोत पर जमकर हमला किया। इस घटना को लेकर शेखावत में ट्वीट के माध्यम से महंत के हत्याकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने गहलोत सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राजस्थान में हिन्दू साधु संतों को निशाना बनाया जा रहा है। जो देश में कहीं भी ऐसा नहीं दिखा, जहां इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। उन्होंने हमला करते हुए कहा कि गहलोत सरकार की ओर से संत समाज की अवहेलना करना उनकी तुष्टिकरण की नीति का हिस्सा है।

उन्होंने बड़ा सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आखिर गहलोत सरकार के राज में हिंदू साधु संत अपराधियों के निशानियां पर क्यों है? उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार वोट बैंक बनाए रखने के लिए साधु संतों को प्रताड़ित कर असामाजिक तत्वों को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा पाप है, जिसका दंड कांग्रेस को अवश्यम्भावी भोगना होगा।

टोंक सांसद सुखबीर सिंह ने भी किया हमला

टोंक सांसद सुखबीर सिंह ने भी डिग्गी में महंत सियारामदास महाराज की निर्मम हत्या को लेकर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।उन्होंने गहलोत सरकार पर हमला करते हुए कहा कि गहलोत सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं। टोंक जिले में एक के बाद एक दिल दहला देने वाली वारदातें सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को केवल अपने वोटों से मतलब है। इनका पूरा ध्यान केवल अपना प्रचार प्रसार करने में लगा हुआ है। वहीं घटना को लेकर टोडा-मालपुरा विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने भी निंदा करते हुए मामले के जल्द खुलासे की मांग की है।4

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *