Kurti Designs for Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर ट्राई करें सिंपल डिजाइन की कुर्तियां, मिलेगा परफेक्ट फेस्टिव लुक

रक्षाबंधन के त्योहार पर सभी बहनें अच्छे से तैयार होती हैं और भाई की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन लेती हैं। इस पर्व में अधिकतर लोग एथनिक वियर पहनना पसंद करते हैं। फैशन के बदलते ट्रेंड में आजकल कुर्ती काफी ज्यादा पसंद की जा रही हैं।

रक्षाबंधन के त्योहार पर सभी बहनें अच्छे से तैयार होती हैं और भाई की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन लेती हैं। इस पर्व में अधिकतर लोग एथनिक वियर पहनना पसंद करते हैं। फैशन के बदलते ट्रेंड में आजकल कुर्ती काफी ज्यादा पसंद की जा रही हैं। सिंपल डिजाइन की कुर्ती इस मौसम में आपको काफी कम्फ़र्टेबल और इजी-ब्रीजी लुक देने का काम करती हैं। कई तरीके से कुर्ती को स्टाइल किया जा सकता है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ खूबसूरत डिजाइंस वाली सिंपल कुर्ती के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप रक्षाबंधन के मौके पर कैरी कर खुद को स्टाइलिश बना सकती हैं।

कट वर्क कुर्ती डिजाइन

कट वर्क में आपको साइड से लेकर फ्रंट में कट वर्क डिजाइन मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। इस तरह की कुर्तियों को अधिकतर जींस के साथ कैरी किया जाता है। यह आपको इंडो-वेस्टर्न लुक देगा। मार्केट में इस तरह की कुर्ती आपको 500 रुपए में आसानी से मिल जाएगी।

चिकनकारी कुर्ती डिजाइन

गर्मियों में मौसम में अक्सर चिकनकारी कुर्ती को पहनना हम सभी पसंद करते हैं। इस कुर्ती को पहनने से आपको इजी-ब्रीजी लुक मिलेगा। इस तरह की कुर्ती बाजार में करीब 500 रुपए के आसपास आराम से मिल जाएगी। चिकनेकारी कुर्ती के साथ आप पर्ल ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं।

अंगरखा कुर्ती डिजाइन

अगर आप भी कुर्ती में डोरी और गोटा-पट्टी लेस वर्क कराना चाहती हैं। तो अंगरखा कुर्ती डिजाइन आपके लुक ज्यादा खास बनाएगी। पुरानी साड़ी के इस्तेमाल से भी आप इस तरह की कुर्ती बनवा सकती हैं। वहीं 500-900 रुपए के बीच आपको यह कुर्ती आसानी से मिल जाएगी।

अनारकली स्टाइल सिंपल कुर्ती

अनारकली का स्टाइल तो एवरग्रीन रहा है। आपको मार्केट में रेडीमेड सिंपल कुर्ती लगभग 500 रुपये से लेकर 700 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। इसके साथ आप एंटीक सिल्वर ज्वेलरी में लॉन्ग चैन और इयरिंग्स कैरी कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *