Indore News: कांग्रेसियों ने किया अनूठा प्रदर्शन, सीएम और मंत्रियों का मुखौटा पहनकर किया सरकार का विदाई समारोह

इंदौर: मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की पूरी सरकार की विदाई हो गई है। उनके मंत्रियों को भी जनता ने विदा कर दिया। आप सोच रहे होंगे कि आखिर चुनाव से 3 महीने पहले ही बिना परिणाम आए आखिर कैसे सीएम पूरी सरकार सहित विदा हो गए? तो रुकिये, यह कोई राजतंत्र नहीं है। यह तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की कारगुजारी है।

दरअसल, इंदौर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एक अजब—गजब आयोजन किया था। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री समेत पूरे मंत्री मंडल का विदाई समारोह आयोजित किया था। इस विदाई समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर जमकर निशाना भी साधा।

आपको बता दें कि चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल अपनी—अपनी सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता भी इससे उत्साहित दिखे। कुछ अलग करने के उद्देश्य से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंदौर के पार्टी हॉल में फेयरवेल पार्टी रख दी। इस आयोजन में शहर कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित सभी मंत्रियों को विदाई दे दी।
MP Election News: ‘विदाई के समय स्वागत गीत गा रही बीजेपी’, कमलनाथ ने ले लिए सीएम शिवराज के मजे
आयोजन में कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री और मंत्रियों के मुखोटे लगाकर आए थे। यह नेता मंच पर भाजपा के भ्रष्टाचार के पोस्टर लगाकर बैठे दिखाई दिये। कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का मुखौटा पहने व्यक्ति को कंधे पर बिठाकर विदाई भी दी। शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार ने खूब मनमानी कर दी है। अब उस सरकार को विदाई देने का समय आ गया है, इसलिए हमनें यह आयोजन किया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *