Shahbaz Sharif Trolled Again IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच कोई मुकाबला हो और सोशल मीडिया पर जंग न छिड़े, ऐसा कैसे हो सकता है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पिछले मैच में एक ट्वीट करके बुरे फंस गए थे। उन्हें जमकर ट्रोल किया गया, अब वे एक बार फिर ट्रोल हो गए हैं। एक्स पर लगातार They CanNot Play Him ट्रेंड कर रहा है। आखिर ये क्या माजरा है, आइए जानते हैं।
हार्दिक, बुमराह की घातक गेंदबाजी
दरअसल, इंडियन फैंस शहबाज के पुराने ट्वीट को लेकर पाकिस्तानी टीम और उन पर जमकर तंज कस रहे हैं। इंडियन फैंस का कहना है कि पाकिस्तानी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों को नहीं खेल पा रहे हैं। ये ट्रेंड तब और ज्यादा वायरल हो गया, जब पाकिस्तान के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को नहीं खेल पाए।
“THEY CANNOT PLAY HIM” 🤣😭 pic.twitter.com/V9wzSnInXB
— Dennis🕸 (@DenissForReal) September 11, 2023
– विज्ञापन –
“THEY CANNOT PLAY HIM” https://t.co/wYmOCFezDR
— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) September 2, 2023
“THEY CANNOT PLAY HIM” pic.twitter.com/U7mTSZQe4L
— Normal Insaan 🚩 (@Op2186251733928) September 11, 2023
“THEY CANNOT PLAY HIM” pic.twitter.com/IF9oSJqzgH
— Trendulkar (@Trendulkar) September 11, 2023
THEY CANNOT PLAY HIM !! pic.twitter.com/EcdZWoFcy2
— Om (@ViratStann18) September 11, 2023
They cannot play him🤣🤣
Hardik Pandya you beauty!❤️#INDvPAK #HardikPandya #Hardik pic.twitter.com/B67Oi0TxDM
— Prasann Tank( old id suspended ) (@HardikFromMidOn) September 11, 2023
इमाम को बुमराह, बाबर को हार्दिक ने बनाया शिकार
बुमराह की तूफानी गेंदबाजी के आगे इमाम उल हक फेल नजर आए। इमाम 18 गेंदों में महज 9 रन बनाकर आउट हो गए। वह मुश्किल और घातक गेंदों के आगे संघर्ष करते नजर आए। दूसरी ओर, हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम फेल रहे। वह उनकी इनस्विंगर पर बुरी तरह बीट हुए और बोल्ड हो गए। इस तरह 10 ओवर के अंदर पाकिस्तान के दो बल्लेबाज 43 रन पर पवेलियन लौट गए। भारत की तूफानी बल्लेबाजी के बाद घातक गेंदबाजी देख फैंस के रौंगटे खड़े हो गए।