Hathras News: बैठे थे पेड़ की छांव में, तेज रफ्तार बोलेरो ने रोंदा, दो महिला व दो बच्चों सहित सात घायल

Sitting in the shade of a tree, crying seven people including two children

घायल महिला को उपचार के लिए ले जाते हुए
– फोटो : संवाद

विस्तार


गर्मी से राहत के लिए पेड़ की छांव में बैठे बच्चों, महिलाओं सहित सात लोगों को तेज रफ्तार से आई बोलेरो ने रोंद दिया। हादसे में सातों घायल हो गए। जिसमें से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

हाथरस में मुरसान कस्बे के मथुरा रोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के पास पेड़ की छांव में बैठीं दो महिला व दो बच्चों सहित सात लोगों को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया। हादसे में सभी घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है। 

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक बोलेरो चालक हाथरस से मथुरा की ओर तेज रफ्तार में जा रहा था। रास्ते में संकट मोचन मंदिर के निकट पेड़ की छांव में भावना निवासी भूडरी अपने दो बेटे अमन व यमन के साथ बैठी थी। वहीं पर मुन्नी देवी अपने पति हेतराम निवासी तेहरा सोनई और मुरसान के गांव उदयभान के रहने वाले नारायण सिंह व अमन बैठे थे। 

बोलेरो चालक सभी को रौंदते हुए तेज रफ्तार में कार को भगा ले गया। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।  जिससे वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।  सातों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां भावना, मुन्नी देवी और नारायण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *