Ghosi Bypoll Election 2023 Live: घोसी उपचुनाव के लिए मतदान आज, खिलेगा कमल या चलेगी साइकिल,जनता तय करेगी किस्मत

06:52 AM, 05-Sep-2023

मतदान से पहले तक सक्रिय रहे कार्यकर्ता

घोसी विधानसभा के 455 बूथों पर सुबह 7 बजे से मतदान होगा ।मतदान को लेकर 48 घण्टे पहले यानी बीते रविवार की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम गया था।इसके बाद चुनाव प्रचार के लिए प्रत्याशियो के सक्रिय कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभाल रखी थी। जो कि मंगलवार की सुबह 6.30 तक सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक,वाट्सअप ग्रुप, इंटस्टाग्राम सहित अन्य पर अपने अपने प्रत्याशी की जीत को लेकर स्लोगन से प्रचार करते रहे। साथ ही मतदाताओं से 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान करने की अपील करते दिखे।

06:48 AM, 05-Sep-2023


घोसी विधानसभा उपचुनाव में इंडिया बनाम एनडीए गठबंधन
– फोटो : अमर उजाला

घोसी उपचुनाव पर पूरे देश की टिकी नजर

घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। इस सीट पर छह वर्ष में चौथी बार चुनाव होने जा रहा है। घोसी उपचुनाव ऐसा चुनाव साबित होने वाला है जो आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कई सवालों के जवाब देकर जाएगा। यहां सीधा मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच है। साथ ही इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन के बीच भी है। इस चुनाव को लेकर दोनों गठबंधन कितने गंभीर हैं इसका अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि न केवल दोनों दल के प्रमुख प्रचार में जुटे हैं बल्कि इनके साथ गठबंधन में शामिल दल भी पुरजोर ताकत झोंक रही है।

06:42 AM, 05-Sep-2023

छह वर्ष में चार बार विधायकी का चुनाव बना चर्चा का विषय

उत्तर प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनने पर दारा सिंह चौहान ने एक वर्ष बाद ही सपा और विधानसभा से त्यागपत्र देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके बाद खाली सीट पर पांच सितंबर को उपचुनाव होने जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान और सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के बीच मुकाबला है। इस तरह से छह वर्ष में चार बार विधायकी का चुनाव चर्चा में बना है। 

06:19 AM, 05-Sep-2023


भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान।
– फोटो : amar ujala

वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी फागू चौहान ने माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी को हराकर चुनाव जीता था। इसके बाद फागू बिहार के राज्यपाल बनाए गए और इस्तीफा देने से रिक्त सीट पर 2019 में उपचुनाव हुआ। इसमें भाजपा प्रत्याशी के रूप मे विजय राजभर ने सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को पराजित किया।

सपा छोड़कर भाजपा में आए दारा सिंह चौहान

इसके बाद वर्ष 2022 के विधानसभा के सामान्य चुनाव में भाजपा से त्यागपत्र देकर पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान सपा प्रत्याशी के रूप में भाजपा प्रत्याशी विजय राजभर को हराकर विधायक बने।

05:52 AM, 05-Sep-2023

Ghosi Bypoll Election 2023 Live: घोसी उपचुनाव के लिए मतदान आज, खिलेगा कमल या चलेगी साइकिल,जनता तय करेगी किस्मत

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में आज वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। घोसी से बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के सामने सपा कैंडिडेट सुधाकर सिंह हैं। ऐसे में ये मतदान भाजपा और सपा दोनों के लिए अहम माना जा रहा है। 

घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके लिए 239 मतदान केंद्रों पर 455 बूथ बनाए गए हैं। 239 मतदान केंद्रों के 455 बूथों पर मतदान कराने के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं, जो बूथों पर पहुंच गईं। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसके लिए पूरे निर्वाचन क्षेत्र को 2 जोन और 27 सेक्टर में विभाजित किया गया है। साथ ही दो जोनल और 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। उप चुनाव में 4,30,976 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 231837 पुरुष, 199130 महिलाएं और 9 ट्रांसजेंडर वोट डालेंगे। चुनाव आयोग की व्यवस्था के तहत उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार के निर्देश पर मतदान स्थल तक जाने में असमर्थ 24 दिव्यांग मतदाताओं के घर जाकर पोलिंग पार्टियां उनका मतदान करा चुकी हैं। मतदान कराने के लिए 591 कंट्रोल यूनिट, 591 बैलेट यूनिट और 630 वीवी पैट की व्यवस्था की गई है। इनमें से 455 ईवीएम और वीवी पैट बूथों के लिए हैं। प्रत्येक जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास दो-दो ईवीएम एवं वीवी पैट का सेट रहेगा, जबकि शेष रिजर्व में रहेंगी। मतदान में 2002 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में चार कार्मिक शामिल किए गए हैं।

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *