
girl crime
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में शौच के लिए गई किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल होने पर हमला करके किशोरी को घायल कर दिया। जानकारी मिली तो घरवालों के होश उड़ गए। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी है। मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
मां ने बताया कि रविवार की शाम लगभग 6 बजे बेटी शौच करने जा रही थी। इस बीच गांव के ही निवासी रविंद्र ने उसे रोक लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। जब बेटी ने विरोध किया तो रविंद्र ने धारदार हथियार से बेटी के सिर पर प्रहार कर दिया और कपड़े फाड़ दिए। बेटी के चीखने पर गांव के कुछ लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गया।
अलीगंज क्राइम इंस्पेक्टर बेगराम सिंह ने बताया कि मामले में छेड़खानी व पिटाई की तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी के बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।