Chandrayaan-3 से जुड़ूी ISRO की महिला साइंटिस्ट की हुई मौत

ISRO Scientist N Valarmathi Passes Away: Chandrayaan-3 से जुड़ीं ISRO की साइंटिस्ट का निधन हो गया है। साइंटिस्ट की पहचान एन वलारमथी के रूप में हुई है, जो मिशन चंद्रयान से जुड़ीं थीं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ISRO की महिला साइंटिस्ट वलारमथी ने ही Chandrayaan-3 की लॉन्चिंग के वक्त काउंटडाउन किया था। बताया जा रहा है कि एन वलारमथी का निधन हार्ट अटैक से हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एन वलारमथी तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वाली थी। शनिवार शाम को हार्ट अटैक के बाद चेन्नई में उनका निधन हो गया। महिला साइंटिस्ट के निधन पर ISRO के पूर्व साइंटिस्ट्स ने दुख जता है। पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर पीवी वेंकटकृष्ण ने कहा कि श्रीहरिकोटा से iSRO के भविष्य के मिशनों की उलटी गिनती के लिए वलारमथी मैडम की आवाज खामोश हो गई है, ये आवाज अब सुनाई नहीं देगी।

डॉक्टर पीवी वेंकटकृष्ण ने लिखा कि चंद्रयान 3 का काउंटडाउन एन वलारमथी का अंतिम काउंटडाउन था। बता दें कि चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। 23 अगस्त को चंद्रयान -3 का लैंडर मॉड्यूल (LM) चंद्रमा की सतह पर उतरा था। लैंडर मॉड्यूल में विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर थे। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत विश्व का पहला जबकि चांद पर उतरने वाला चौथा देश बन गया।

चांद पर रोवर प्रज्ञान का काम पूरा, स्लीप मोड में भेजा

बता दें किरोवर प्रज्ञान ने चांद पर अपना काम पूरा कर लिया है और उसे अब स्लीप मोड में डाल दिया गया है। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने पहले कहा था कि चूंकि चंद्रमा पर अब रात हो जाएगी इसलिए रोवर और लैंडर को ‘निष्क्रिय’ किया जाएगा।

– विज्ञापन –

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *