Barwani News: बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 1 की मौत 38 घायल, राहगीर भी जख्मी

बड़वानी: जिले के सेंधवा अनुविभाग के आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 38 लोग घायल हो गए।

सेंधवा के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कमल सिंह चौहान ने बताया कि आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर एक बड़ी दुर्घटना हो गई। मध्य प्रदेश महाराष्ट्र सीमा पर स्थित बिजासन घाट के मोड़ पर आटे से भरे ट्रक ने आगे चल रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस को जोरदार टक्कर मार दी। बस मध्य प्रदेश से नासिक जा रही थी।

टक्कर लगने के बाद बस पलट गई। बस पलटने से हाइवे पर जा रहे पैदल राहगीर भी उसकी चपेट में आ गए। ट्रक भी अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकरा गई। घटना में पैदल जा रहे राहगीर राजमली मिस्त्री वास्कले (50) की मृत्यु हो गई। रास्ते पर जा रहे बच्चों और महिलाओं (गर्भवती भी शामिल) समेत 38 लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घायलों को हाइवे एंबुलेंस और अस्पताल की एंबुलेंस से सेंधवा के शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया है। हादसे में 8 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कुछ घायल सेंधवा के निजी अस्पताल में भी भर्ती हैं। घटना में ट्रक चालक स्टेयरिंग में फंसकर घायल हो गया था। उसे भी शासकीय अस्पताल लाया गया है।
Barwani News: ब्राउन शुगर की सप्लाई करने वाले पंजाब के दंपति बेटों समेत गिरफ्तार, आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा
बड़वानी जिले के सेंधवा से महाराष्ट्र के चोपड़ा जा रही महिला राधा गुप्ता ने बताया कि जैसे ही दोनों की टक्कर हुई, लोग एक दूसरे के ऊपर गिर गए। उन्होंने बताया कि उसके पुत्र का एक हाथ बुरी तरह चोटिल हुआ है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को हाइवे से हटाकर आवागमन को चालू कर दिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *