![Nitish Kumar Nitish Kumar](https://images.prabhasakshi.com/2024/1/nitish-kumar_large_1315_8.webp)
ANI
नीतीश ने कहा कि क्या वह भूल गये कि जातीय जनगणना कब हुई थी? मैंने इसे 9 पार्टियों की मौजूदगी में आयोजित किया।’ उन्होंने कहा कि 2019-2020 में विधानसभा से लेकर सार्वजनिक बैठकों तक हर जगह जाति जनगणना कराने की बात करूंगा… वह फर्जी क्रेडिट ले रहा है, मैं क्या कर सकता हूं? जाने भी दो।
बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन से हाल में ही बाहर होने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने बिहार में एक बार फिर से भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली। यही कारण है कि अब वह विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए हैं। इन सब के बीच नीतीश कुमार ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। दरअसल राहुल गांधी ने जातीय जनगणना को लेकर क्रेडिट लेने की कोशिश की थी। इसी पर नीतीश कुमार ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है।
नीतीश ने कहा कि क्या वह भूल गये कि जातीय जनगणना कब हुई थी? मैंने इसे 9 पार्टियों की मौजूदगी में आयोजित किया।’ उन्होंने कहा कि 2019-2020 में विधानसभा से लेकर सार्वजनिक बैठकों तक हर जगह जाति जनगणना कराने की बात करूंगा… वह फर्जी क्रेडिट ले रहा है, मैं क्या कर सकता हूं? जाने भी दो।” पूर्णिया में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन के सहयोगियों के दबाव में जाति सर्वेक्षण कराने का आदेश दिया, जिसके बाद वह खुद को फंसा हुआ महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आपको (लोगों को) यह समझने की जरूरत है कि कांग्रेस और राजद (महागठबंधन के सबसे बड़े घटक) द्वारा जाति सर्वेक्षण सुनिश्चित करने के बाद नीतीश कुमार खुद को फंसा हुआ महसूस कर रहे थे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बाहर निकलने का रास्ता दे दिया।
इसके अलावा नीतीश ने यह भी बताया कि उन्होंने इंडिया गठबंधन क्यों छोड़ा? उन्होंने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि मैं उनसे गठबंधन के लिए कोई दूसरा नाम चुनने का आग्रह कर रहा था। लेकिन उन्होंने इसे पहले ही फाइनल कर लिया था। मैं बहुत कोशिश कर रहा था। उन्होंने एक भी काम नहीं किया। इसके साथ ही नीतीश ने कहा कि आज तक उन्होंने यह तय नहीं किया कि कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यही कारण है कि मैंने उन्हें छोड़ दिया और वापस वहीं आ गया जिसके साथ मैं शुरू में था। मैं बिहार के लोगों के लिए काम करता रहूंगा।
अन्य न्यूज़