100 साल की महिला का सिर पोते ने धड़ से किया अलग, शरीर पर कुल्हाड़ी से किए 16 वार

100 year old woman Killed by grandson in Germany: जर्मनी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। हैम्बर्ग में एक 37 साल के शख्स ने अपनी 100 साल की दादी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। उसने दादी पर कुल्हाड़ी से 16 बार हमला किया। उसने बुजुर्ग का सिर धड़ से अलग कर दिया। पोते ने अपनी दादी पर हमला उस वक्त किया, जब वह व्हीलचेयर पर बैठी थीं। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे अगले हफ्ते 11 सितंबर को कोर्ट में पुलिस के द्वारा पेश किया जाएगा।

परिवार से अलग रहता था पोता

एमाली नाम की महिला हैम्बर्ग में रहती थी। वह पेशे से किसान थीं। उम्र की वजह से उन्हें भूलने की बीमारी थी। उनका इलाज चल रहा था। उनका एक पोता परिवार से अलग रहता था। उसके पास नौकरी नहीं थी। इसलिए उसका पैसों को लेकर परिवारीजनों से झगड़ा होता रहता था।

पुलिस ने बताया कि हत्या की वारदात मार्च की है। आरोपी अर्तुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि अर्तुर ने अपनी दादी पर 16 बार कुल्हाड़ी से हमला किया था। रीढ़ की हड्डी कट जाने के कारण एमाली की मौत हुई थी। इसके बाद अर्तुर ने सबूत मिटाने की कोशिश की।

मौके से मिली कुल्हाड़ी

मुख्य लोक अभियोजक लिडी ओचटरिंग ने कहा कि हत्या के बाद अपराध स्थल पर एक कुल्हाड़ी मिली थी। मृतक महिला के पड़ोसी से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि अर्तुर कई बार अपनी दादी के अपार्टमेंट में बालकनी के जरिए घुसा और पैसे चुराए थे। वह अपनी दादी से मिलने के लिए आता था। इस दौरान उसकी काफी लड़ाई भी होती थी। ऐसा लगता है कि यह हमला पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद हुआ, जिसके परिणामस्वरूप हत्या की रात विवाद बढ़ गया।

– विज्ञापन –

नहीं था कोई आपराधिक रिकॉर्ड

रिपोर्ट के अनुसार अर्तुर ने खुद पुलिस बुलाई थी। उसने अपनी दादी का सिर काटने की बात स्वीकार की। पुलिस अधिकारियों को बाद में मौके से एक कुल्हाड़ी मिली। अभियोजकों का कहना है कि भयानक हमले से पहले उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। अर्तुर केवल छोटे अपराधों के लिए जाना जाता था और पुलिस ने कहा कि उनमें से कोई भी हिंसक नहीं था।

यह भी पढ़ें: लिट्टी चोखा, मसाला डोसा और चाट..;बाइडेन के लिए तैयार है ये Pure Veg मेन्यू, यहां जानें डिशेज की पूरी डिटेल

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *