रिकरिंग डिपॉजिट में छोटे निवेश से बनाएं बड़ा फंड: फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह सेफ, 7.75% तक मिल रहा सालाना ब्याज; यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अगर आप हर महीने एक स्मॉल अमाउंट इन्वेस्ट कर बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो रिकरिंग डिपॉजिट (RD) आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। रिकरिंग डिपॉजिट, फिक्स डिपॉजिट की तरह ही एक सुरक्षित निवेश योजना है।

रिकरिंग डिपॉजिट खाते को आप किसी भी बैंक और डाकघर में ओपन कर सकते हैं। इसमें आप 6 महीने से लेकर 10 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं। जिसके लिए आपको अलग-अलग अवधि के लिए अलग-अलग रेट्स पर निश्चित ब्याज मिलेगा। यहां हम आपको इस स्कीम में निवेश से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं…

हर महीने निवेश की सुविधा
कम इनकम वाले लोगों के लिए ​​​​​RD एक अच्छा निवेश ऑप्शन है, क्योंकि इसमें फिक्स्ड डिपॉडिट (FD) की तरह एक बार में एकमुश्त राशि निवेश नहीं करना पड़ता है। इसमें डिपॉजिट की जाने वाली राशि पहले से तय होती है।

इसमें सुरक्षित रहता है फंड
RD में निवेश की गई पूरी राशि सुरक्षित रहती है और टेन्योर की समाप्ति के बाद आखिर में ब्याज सहित वापस मिल जाती है। RD में पहले से ही इंटरेस्ट रेट तय होता है, इसलिए मार्केट के उतार चढ़ाव से आपके राशि पर कोई असर नहीं पड़ता है।

कहां ओपन कर सकते हैं RD अकाउंट?
RD एक तरह की स्मॉल सेविंग्स स्कीम है। कोई भी व्यक्ति बैंक या पोस्ट ऑफिस में अपना RD अकाउंट ओपन कर सकता है। आप जिस बैंक में अपनी RD करना चाहते हैं, उसमें आपका बैंक अकाउंट होना जरूरी है। इसके लिए नए सिरे से अकाउंट ओपन करने की जरूरत नहीं होती है।

कितने रुपए से शुरू कर सकते हैं निवेश?
RD स्कीम में आप 100 रुपए की कम राशि से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। इससे ज्यादा आप 10 के मल्टिपल यानी 500, 1000, 2000, 5000 या 10,000 रुपए का कोई भी निवेश कर सकते हैं। इसमें अधिकतम अमाउंट की कोई लिमिट नहीं हैं।

कितने साल तक करना होगा निवेश
RD में आमतौर पर 6 महीने से लेकर 10 साल तक का मैच्योरिटी पीरियड होता है। हालांकि, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में आपको कम से कम 1 साल के लिए निवेश करना होगा।

कोई भी व्यक्ति खोल सकता है अकाउंट
कोई भी व्यक्ति RD अकाउंट खोल सकता है। इसमें आप एक या एक से ज्यादा अकाउंट भी खोल सकते है। छोटे बच्चों के नाम पर भी यह अकाउंट खोला जा सकता है। 10 साल या उससे अधिक उम्र होने पर आप इसे खुद ऑपरेट कर सकते हैं। 3 लोग मिलकर जॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *