मोदी के दोस्त मैक्रों की यूक्रेन में मर्डर की साजिश किसने रची? वो खुलासा जिससे तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है

Macron

Prabhasakshi

सवाल उठने लगे कि वो कौन है जो इमैनुअल मैक्रों का मर्डर करवाना चाहता है। इसके पीछे उसके मंशा क्या है और ही इसके लिए यूक्रेन को ही क्यों चुना गया?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों यूक्रेन के दौरे पर जाने वाले थे लेकिन अचानक ही वह दौरा रद्द कर देते हैं। कारण बताया गया कि यूक्रेन में मैक्रों पर जानलेवा हमला होने का डर है। पहले सिक्योरिटी को वजह बताया गया तो सभी लोग हैरान हो गए कि जब मैक्रों को वहां पर जाना था तो ठीक उसी वक्त अर्जेंटीना के राष्ट्रपति वहां पहुंचते हैं लेकिन उनका कोई सिक्योरिटी का खतरा नहीं है लेकिन मैक्रो को है। जैसे ही यह दावा सामने आया पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया। सवाल उठने लगे कि वो कौन है जो इमैनुअल मैक्रों का मर्डर करवाना चाहता है। इसके पीछे उसके मंशा क्या है और ही इसके लिए यूक्रेन को ही क्यों चुना गया?

मैक्रों का यूक्रेन दौरा रद्द होने कर पीछे फ्रांसीसी अधिकारियों ने वजह नहीं बताई। रूसी मीडिया के मुताबिक मैक्रों की यात्रा यूक्रेन में जानलेवा हमले के खतरे की आशंका की वजह से रद्द की गई। रूस मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यूक्रेनी खुफिया एजेंसी ने फ्रांसिस राष्ट्रपति मैक्रों की हत्या का प्लान बनाया था। हमले की निगरानी डिफेंस इंटेलिजेंस के प्रमुख किरिलोव मोटारोव को करनी थी। जानकारी के मुताबिक जेलेंस्की के ही पूर्व जनरल ने यूक्रेनी खुफिया एजेंसी के प्लान पर पानी फेर दिया। उन्हें जैसे ही ये जानकारी मिली उन्होंने उसे फ्रांस के राष्ट्रपति से साझा किया। फिर आनन फानन में मैक्रो का दौरा रद्द करना पड़ा।

इस जानकारी के बीच फ्रांसीसी ऑफिस ने अपने स्टेटमेंट में बताया है कि मैक्रो और जेलेंस्की के बीच जंग की स्थिति और यूक्रेनियों की जरूरतों को लेकर शनिवार को चर्चा हुई है।  दोनों नेताओं के बीच सुरक्षा समझौते को लेकर भी बात हुई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक जेलेन्सकी मियूनिख सुरक्षा समझौते को लेकर पेरिस और बर्लिन का दौरा करेंगे।

अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *