‘कांग्रेस हिंदू और भारत के खिलाफ’, I.N.D.I.A. पर हिमंता का तंज, बोले- लोग दुकानें खोलते हैं और वे बंद भी हो जाती हैं

Himanta Biswa Sarma

ANI

हिमंता ने कहा कि सबसे पहले तो विपक्ष हिंदू धर्म को मिटाने की साजिश कर रहा है। अब मुद्दा है – भारत को ही मिटाना। उन्हें पहले जाकर राहुल गांधी से पूछना चाहिए कि उन्होंने इसे ‘इंडिया जोड़ो यात्रा’ क्यों नहीं, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ क्यों कहा।

इंडिया बनाम भारत विवाद के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमारा देश भारत था, है और रहेगा। कांग्रेस ने INDIA गठबंधन बनाया है। लोग दुकानें खोलते हैं और दुकानें बंद हो जाती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे देश का नाम अंग्रेजी शब्द में क्यों होना चाहिए? भारतीय नाम होना चाहिए। कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ क्यों की? ‘इंडिया जोड़ो यात्रा’ क्यों नहीं की? हमारे संविधान में देश का मूल नाम ‘भारत’ ही है… कांग्रेस पार्टी हिंदू और भारत के खिलाफ है।  

इसके साथ ही हिमंता ने कहा कि सबसे पहले तो विपक्ष हिंदू धर्म को मिटाने की साजिश कर रहा है। अब मुद्दा है – भारत को ही मिटाना। उन्हें पहले जाकर राहुल गांधी से पूछना चाहिए कि उन्होंने इसे ‘इंडिया जोड़ो यात्रा’ क्यों नहीं, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ क्यों कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब हम इसे भारत कहते हैं तो उन्हें आपत्ति होती है लेकिन जब आपके युवराज इसे भारत कहते हैं तो आपको कोई दिक्कत नहीं होती? उन्होंने कहा कि आपने INDIA गठबंधन का उल्लेख किया, लेकिन नाम में ‘ए’ का क्या मतलब है? कांग्रेस ने जो शुरू किया है वह इंडिया गठबंधन है…लोग अपनी दुकानें खोलते हैं और दुकानें बंद भी हो जाती हैं। लेकिन भारत तब तक रहेगा जब तक सूर्य और चंद्रमा रहेंगे। 

राष्ट्रपति भवन में G20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का निमंत्रण ‘भारत के राष्ट्रपति’ के नाम से भेजे जाने पर केंद्रीय मंत्री मिनाक्षी लेखी ने कहा, “भारत का संविधान कहता है कि ‘India that is Bharat’ तो भारत की प्रधानता तो संविधान ही देता है। हमारी मात्रि भूमि भारत का नाम हमने नहीं दिया, ये हमारे पूर्वजों ने दिया है। विष्णु पुराण के एक श्लोक में लिखा है, ‘उत्तरं यत् समुद्रस्य हिमाद्रेश्चैव दक्षिणम् | वर्षं तद् भारतं नाम भारती यत्र सन्ततिः’ जिसका मतलब है कि समुद्र के उत्तर में और हिमालय के दक्षिण में जो भू भाग है उसका नाम भारत है। इसमें रहने वाले लोगों के नाम भारती हैं। अब विष्णु पुराण से किसी को आपत्ति हो सकती है?”

अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *