सोनभद्र में पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़: एक तस्कर के पैर में लगी गोली, अंधेरे का फायदा उठा कर कई फरार

सोनभद्र4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
सोनभद्र में गोली लगने से घायल तस्कर को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - Dainik Bhaskar

सोनभद्र में गोली लगने से घायल तस्कर को अस्पताल में कराया गया भर्ती।

सोनभद्र में चोपन थाना क्षेत्र में गुरमुरा के पास अंतरराज्यीय पशु तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर को गोली लगी। जबकि कई तस्कर अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए। पुलिस गोली लगने से घायल तस्कर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

गुरुवार 38 गोवंश को गोवध के लिए ले जाते समय पुलिस टीम ने रानी ताली के जंगलों से 5 तस्करों को पकडा था। इनके गैंग का मेन सरगना फरार हो गया था, लेकिन शाम को पुलिस ने गुरमुरा के पास चोपन हाथीनाला पुलिस ने घेरा बंदी करते हुए गैंग के सरगना कुख्यात अंतर्राज्जीय तस्कर राम किशनु चौधरी को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर दिया। झारखण्ड के नगर उटारी के वामा नगर निवासी कुख्यात तस्कर के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल पशु तस्कर को पुलिस ने चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को अस्पताल में तैनात किया गया है।

घेराबंदी करने पर फायरिंग की
एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि आज सुबह 5 पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें से कुछ लोग फरार हो गए थे। पुलिस को सूचना मिली की तस्कर निकल कर भागने की फिराक में है। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की तो तस्करों ने फायरिंग कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग किया। जिसमें एक तस्कर के पैर में गोली लगी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *