वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप 27 अक्टूबर से, झारखंड करेगा मेजबानी

शिखा श्रेया/रांची.झारखंड में हॉकी प्लेयर्स की कमी नहीं है.यहां से एक से बढ़कर एक हॉकी प्लेयर्स ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. यही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी झारखंड की राजधानी रांची में आपको खेलते हुए दिखेंगे.दरअसल, महिलाओं की एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी इस साल रांची में ही खेली जाएगी.जिसकी तैयारियां जोरों शोर से शुरू हो चुकी है.

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री डॉक्टर दिलीप तिर्की ने कहा कि रांची में इससे पहले भी कई घरेलू स्तर के आयोजन हुए हैं. यह सभी आयोजन काफी सफल भी हुए हैं. यहां की सबसे खास बात है कि झारखंड में हॉकी का एक अपना फैन बेस है. हॉकी को लेकर यहां के लोकल लोगों में गजब की दीवानगी देखी जाती है. साथ ही टूर्णमेंट में जापान, कोरिया, चीन, मलेशिया, थाईलैंड के टूर्नामेंट में भाग लेने की उम्मीद हैं.

27 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच होगा टूर्नामेंट
हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के मेजबानी की जब हमने अपनी रुचि व्यक्त की तब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आयोजन को लेकर सभी आवश्यक चीजों की सहायता प्रदान करने के लिए तुरंत सहमत हो गए. इस तरह का मेगा इवेंट की मेजबानी करना हमारे लिए बहुत बड़ी सम्मान की बात है.इससे रांची में भविष्य में और अधिक अंतरराष्ट्रीय हॉकी इवेंट्स की मेजबानी के लिए महत्वपूर्ण कदम है.उन्होंने आगे बताया यह टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच आयोजित होगा.हमें विश्वास है कि इस टूर्नामेंट के दौरान न केवल एशियाई महिला हॉकी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को मिलेगा बल्कि, हमारे अपने खिलाड़ियों को दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ मुकाबला करने के लिए एक शानदार मंच भी मिलेगा.जिससे उनकी प्रतिभा और निखर कर आएगी.

.

FIRST PUBLISHED : August 25, 2023, 17:01 IST

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *