बख्शी का तालाब39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

लखनऊ में डूबने से मृत लड़कों की फाइल फोटो।
लखनऊ में रविवार शाम गोमती नदी से सटे गांव में बाढ़ के पानी में नहा रहे 2 लड़कों की डूबने से मौत हो गई। जबकि ग्रामीणों ने 2 को डूबने से बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से दोनों के शव को बाहर निकलवाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बच्चों की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना इटौंजा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर की है।
रविवार शाम को इटौंजा थाना क्षेत्र के भगौतापुर गांव के तीन किशोर गोमती नदी की बाढ़ देखने गए थे। सुल्तानपुर गांव के पास शफीक, मोहम्मद इरफान, विमल वर्मा और अजय शर्मा गोमती की बाढ़ में नहाने लगे। जिसमें विमल वर्मा (10) और अजय शर्मा (17) की डूबने से मौत हो गई। लोगों ने दो बच्चों की जान बचा ली।
दोस्तों के साथ घूमने गए थे
इटौंजा थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने बत्भया कि गौतापुर गांव के शफीक (14 वर्ष) मोहम्मद इरफान (13 वर्ष) और विमल वर्मा (12 वर्ष) गोमती नदी की बाढ़ देखने के लिए सुल्तानपुर गांव में आए थे। मड़ियांव थाना क्षेत्र के अजय शर्मा और दो अन्य साथी भी वहां बाढ़ग्रस्त पानी में नहाने लगे। नहाते समय विमल वर्मा निवासी भगौतापुर और अजय शर्मा निवासी मड़ियांव थाना क्षेत्र की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोर की मदद से दोनों को पानी से बाहर निकलवाकर अस्पताल ले गए। पुलिस ने विमल व अजय शर्मा को मृत घोषित कर दिया।
एसडीएम ने परिजनों को बंधाया ढांढस
दोनों बच्चों के मौत के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन बिलख-बिलख कर रोने लगे। उप जिलाधिकारी बीकेटी सतीश चन्द्र त्रिपाठी और इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी अस्पताल पहुंचे। और उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों का कहना है कि सुल्तानपुर गांव में गोमती नदी का जल स्तर बढ़ने से जलभराव हो गया। लोग जलभराव में नहाने जाते हैं।


