रामपुर में कृष्ण जन्मोत्सव पर निकली रथयात्रा: झांकियों ने मन मोहा, बैंड की धुन पर झूमे भक्त, सुरक्षा में तैनात रहे 240 पुलिसकर्मी

रामपुर31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रामपुर में जन्म अष्टमी के पावन पर्व पर कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव के मौके पर शहर के विभिन्न चौराहों से रथ यात्रा निकाली गई। इसमें तरह तरह की आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। पुलिस ने रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।

रामपुर अदब और संस्कृतियों का गवाह रहा है। यहां सभी धर्मों के लोग आपस में मिलजुलकर एक दूसरे के त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। जिले के थाना गंज क्षेत्र स्थित हरिहर मंदिर से श्री कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा पिछले काफी वर्षों से परंपरागत तरीके से निकाली जाती है। इसमें दूर दराज से श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रथ यात्रा में खूबसूरत झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। साथ ही मशहूर बैंड अलग अलग धुनों पर भक्तिमय वातावरण बना रहे थे।

रथयात्रा के दौरान बैंड की धुन पर लोग झूमे।

रथयात्रा के दौरान बैंड की धुन पर लोग झूमे।

सीओ के निर्देशन में रही कड़ी सुरक्षा

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रथ यात्रा के चारों तरफ सुरक्षा घेरा बनाया गया। इसके लिए विभिन्न थानों की फोर्स लगाई गई, जिसमें 240 कांस्टेबल, 50 सब इंस्पेक्टर, 5 इंस्पेक्टर, फायर टेंडर, फायर ब्रिगेड और दूसरे सुरक्षा इंतजाम किए गए। रथ यात्रा हरिहर मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न चौराहों से होती हुई वापिस हरिहर मंदिर पर समाप्त हुई। रथ यात्रा में अलग अलग झांकियों के बीच ऊंट पर सजाई झांकी भी लोगों का मन मोहती रही।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *