यहां होने वाली अंतरराष्ट्रीय वुमेन एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफीका शेड्यूल जारी

शिखा श्रेया/रांची. झारखंड सहित पूरे देश के हॉकी प्रेमियों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है. देश में पहली बार वुमेन एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन होने वाला है. जिसकी मेजबानी झारखंड कर रहा है और इस मैच का शेड्यूल भी एशियन हॉकी संघ द्वारा जारी कर दी गई है. सभी मैच झारखंड की राजधानी रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो हॉकी स्टेडियम में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच खेली जाएगी.

एशियन हॉकी संघ द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार पहला मुकाबला 27 अक्टूबर को ही रात 8:30 बजे भारत और थाईलैंड के बीच होगा.साथ ही खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर यह है कि सारे मैच में एंट्री फ्री रहेगी. यानी लोगों को मैच देखने के लिए टिकट के पैसे नहीं चुकाने होंगे.वही स्टेडियम में प्रत्येक दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे.

झारखंड के चार खिलाड़ी भी देखेंगे खेलते
झारखंड के लोगों के लिए अपने स्थानीय खिलाड़ी को इंटरनेशनल मैच में खेलते देखना वह भी अपने ही होम ग्राउंड में किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा. झारखंड के चार खिलाड़ी जिसमें निक्की प्रधान, सलीम टेटे, ब्यूटी डुंगडुंग व संगीता कुमारी शामिल है. भारत के अलावा जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया व थाईलैंड भी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग ले रही है.

यह है शेड्यूल

1. 27 अक्टूबर – जापान बनाम मलेशिया शाम 4:00 बजे, चीन बनाम कोरिया शाम 6:15 व भारत बनाम थाईलैंड 8:30 बजे

2. 28 अक्टूबर – जापान बनाम कोरिया शाम 6:00 बजे, थाईलैंड बनाम चीन 6:15 व भारत बना मलेशिया 8.30 बजे

3.30 अक्टूबर – कोरिया बनाम मलेशिया 4:00 बजे, थाईलैंड बनाम जापान शाम 6:15 व चीन बनाम भारत रात 8:30 बजे

4.31 अक्टूबर – कोरिया बनाम थाईलैंड शाम 4:00 बजे, मलेशिया बनाम चीन शाम 6:15, जापान बना भारत रात 8:30 बजे

5. 2 नवंबर – मलेशिया बनाम थाईलैंड शाम 4:00 बजे, चीन बनाम जापान शाम 6:15 बजे व भारत बनाम कोरिया राशन 8:30 बजे

6. 4 नवंबर – 5 और 6 स्थान के लिए शाम 3:30 बजे मुकाबला, पहला सेमीफाइनल शाम 6:00 बजे और दूसरा सेमीफाइनल रात के 8:30 बजे

7. 5 नवंबर – तीन और चार स्थान के लिए शाम 6:00 मुकाबला व फाइनल रात के 8:30 बजे

Tags: Jharkhand news, Local18, Ranchi news, Sports news

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *