मेरठ में हत्या कर पेड़ से लटकाई लाश: पूर्वप्रधान पर हत्या का आरोप,  पहले मारा फिर घरवलों को बताया

मेरठ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मृतक इंदुशेखर का फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

मृतक इंदुशेखर का फाइल फोटो

मेरठ में बुधवार रात राजमिस्त्री की हत्या कर लाश को पेड़ से लटका दिया गया। थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव धनपुर में रूपयों के विवाद में पूर्व प्रधान ने राजमिस्त्री की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।वही मृतक के परिजनों ने नामजद तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि इंचौली क्षेत्र के गांव साधारणपुर निवासी इंदु शेखर उम्र 50 साल, पुत्र तिरखा का शव पेड़ से लटका मिला है। इंदुशेखर धनपुर गांव में पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह के यहां राज मिस्त्री का काम करता था। पिछले एक साल से इंदुशेखर यहां काम कर रहा है। इंदुशेखर और विजयपाल में आए दिन रुपयों को लेकर विवाद रहता था। बताया जा रहा है इसी बात को लेकर दबंग प्रधान ने शेखर की हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया। इसके बाद मृतक के घरवालों को खुद सूचना भी कर दी। मौके पर रोते बिलखते पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की आसपास छानबीन करते हुए शव को पेड़ से उतारा है। मृतकों के परिजनों ने पूर्व प्रधान के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *