मेरठ में आरटीओ कंसलटेंट के घर लाखों की चोरी: चांदी के भगवान भी ले गए, 1 चोर अंदर घुसा, 2 बाइक पर घूमते रहे, 1 घंटे तसल्ली से खंगाला घर

मेरठएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
कालोनी में घूमते नजर आए चोर - Dainik Bhaskar

कालोनी में घूमते नजर आए चोर

मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मधुबन कालोनी में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात हो गई। पॉश कालोनी में 3 बाइक सवार युवक आते हैं। तसल्ली से कालोनी में 2 घंटे बिताते हैं, घूमते हैं। इसके बाद 1 युवक दीवार फांदकर तालाबंद घर में घुसता है। 1 घंटे तक घर के भीतर एक एक चीज खंगाल कर चोरी करता है। बताया जा रहा है कि चोर अपने साथ भगवान की चांदी की मूर्तियां, ज्वैलरी, नकदी और काफी सामान ले गए हैं। देर रात परिवार जब घर पहुंचा ताला खोला तो चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को बताया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।वहीं मकान और कालोनी में लगे अन्य कैमरों में बाइक सवार युवक नजर आ रहे हैं। वहीं एक युवक घर के अंदर घुसता भी नजर आ रहा है।

बंद घर में दीवार फांदकर घुसा चोर

कालोनी में घूमते रहे बाइक सवार युवक

कालोनी में घूमते रहे बाइक सवार युवक

आरटीओ में कंसलटेंट नीरज कुमार बत्रा मधुबन कालोनी मे ंपरिवार सहित रहते हैं। नीरज के बेटे निखिल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दादाजी सरुप लाल बत्रा की तबियत अचानक खराब हो गई। मम्मी, पापा दादाजी को लेकर सुशीला जसवंत राय अस्पताल गए। जहां डॉक्टर ने दादाजी को भर्ती कर लिया। बाद में निखिल भी घर में ताला लगाकर अस्पताल में खाना लेकर चला गया।

परिवार घर लौटा तो देखा चोरी हो गई

नीरज बत्रा के कजिन भाई जानकारी देते हुए

नीरज बत्रा के कजिन भाई जानकारी देते हुए

रात करीब 8.30बजे जब परिवार घर लौटा कमरे का ताला खोला तो देखा कि पूरा घर बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली थी। सारा सामान अस्त व्यस्त था। घर से नकदी, जेवरात, भगवान की मूर्ति आदि गायब थी। तब परिवार को लगा कि घर मे ंचोरी हुई है। इसके बाद परिवार ने रेलवे रोड थाने पर सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची।

कालोनी में घूमते रहे दो युवक

सीसीटीवी में क्लियर नहीं हो रहा बाइक का नंबर

सीसीटीवी में क्लियर नहीं हो रहा बाइक का नंबर

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की साथ ही घर में लगे सीसीटीवी और आसपास कालोनी के घरों में लगे सीसीटीवी चैक किए। सीसीटीवी में 3 युवक बाइक पर आते दिखे। ये युवक बत्रा के घर के बाहर घूमते रहते हैं। बाद में 1 युवक दीवार फांदकर घर में घुसता दिख रहा है। 2 युवक बाहर ही बैठे रहते हैं। काफी देर बाद चोर घर में से बाहर निकलता है। इसके बाद तीनों युवक बाइक पर फरार हो जाते हैं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों को तलाश रही है। लाखों रुपए की चोरी बताई जा रही है।

पड़ोसियों ने डांटा भी था
बत्रा परिवार के घर चोरी की घटना की खबर कालोनी में फैली तो पड़ोस में रहने वाले परिवारो ंने बताया कि उन्होंने कालोनी में दो युवकों को घूमते देखा था। वो बत्रा के घर के बाहर घूम रहे थे। जब उन्हें डांटा तो वो भागे।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर क्राइम का कहना है कि अज्ञात चोरों ने बंद घर में चोरी की है सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *