बदायूं40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![बिसौली कोतवाली में FIR दर्ज की गई है। - Dainik Bhaskar](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/09/05/d867352c-d2a4-4b82-ae10-4b1e6f46a968_1693856862281.jpg)
बिसौली कोतवाली में FIR दर्ज की गई है।
बदायूं में बिसौली का भाजयुमो नगराध्यक्ष अभिशेक शर्मा व उसके भाई समेत 6 नामजद व चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज किया है। घटनाक्रम 15 मई का था और पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने के लिए थाने से चिट्ठी भी दी थी लेकिन मामला सत्ताधारी दल से जुड़ा होने के कारण एफआईआर लिखने में पुलिस बेबस रही। जबकि अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बिसौली की मौर्य कालोनी सोमवार बाजार निवासी अर्जुन शाक्य की बाजार में किराना की दुकान है। मुकदमे के मुताबिक 15 मई 2023 की रात तकरीबन नौ बजे वह बाइक से दुकान का कुछ सामान खरीदने जा रहे थे। रास्ते में दबतोरी मोड़ पर अभिशेक शर्मा, उसका भाई आशीश शर्मा, शिवम शर्मा, पुश्कर माधव, हिमांशु उपाध्याय, अमित उर्फ अमित मंत्री समेत चार-पांच अज्ञात लोगों ने उसकी बाइक रुकवा ली। दोनों पक्षों के बीच चुनावी रंजिश चल रही है। रुकवाने के बाद आरोपियों ने अर्जुन को डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
साढ़े 13 हजार रुपये लूटने का आरोप
आरोप है कि हमलावर अर्जुन की जेब में रखे 13 हजार पांच सौ रुपये समेत मोबाइल सेट लूट लिया। हमले में अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने घायल का सीएचसी में मेडिकल कराया, जबकि बाद में जिला अस्पताल में उसका एक्सरे व सीटी स्कैन भी कराया गया लेकिन इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ठिठक गई। इस पर अर्जुन ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
![आरोपियों पर हुई FIR की कॉपी।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/09/05/db482bfd-c7b3-4378-b6ca-42ea33e501f4_1693856862282.jpg)
आरोपियों पर हुई FIR की कॉपी।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/09/05/55d0c1a9-e44d-4208-9403-8437bd2aaa94_1693856862282.jpg)