फिरोजाबाद में तीन दिन से लगातार झमाझम बारिश: तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज, लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत

फिरोजाबाद29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिरोजाबाद में तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पिछले दिनों पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है। रविवार सुबह 10 बजे तक बीते 24 घंटों में 50.18 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। रात भर फुहारें पड़ने और सुबह छह बजे से झमाझम वर्षा के कारण मंडियों में हरी सब्जी और फलों की आवक कम रही। अन्य कारोबार भी प्रभावित हुआ है।

जन्माष्टमी तक जहां भीषण गर्मी के कारण कूलर भी फेल थे। अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री रह रहा था। वहीं तीन दिन की वर्षा से अब लोगों को रात में पंखे भी बंद करने पड़ रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा। भादव के महीने में कुछ सप्ताह बाद ही सही, लेकिन वर्षा ठीक हो रही है। इससे धान और मक्का की खेती करने वाले किसानों के चेहरे भी खिले हुए हैं।

बारिश से गलियों में भरा पानी

बारिश से गलियों में भरा पानी

हालांकि सब्जी और मिर्च की खेती करने वाले किसान चिंतित हैं। इधर शुक्रवार और शनिवार को दिनभर फुहारें पड़ने से सदर बाजार सहित अन्य बाजारों में भी दुकानदार खाली हाथ बैठे रहे। कई दुकानें बंद रहीं। रविवार को कोटला रोड स्थित मंडी में दुकानदार और फड़ वालों को सब्जी और फल नहीं मिले। हालांकि सुबह आठ बजे से वर्षा थमने के बाद बाजारों में थोड़ी रौनक दिखाई दी। लोग अपनी जरूरत का सामान लेने पहुंचे।

कहां कितनी हुई वर्षा

क्षेत्र, वर्षा मिमी में

  • कलक्ट्रेट, 47.30
  • फिरोजाबाद, 58.00
  • शिकोहाबाद, 45.40
  • जसराना, 65.50
  • टूंडला, 77.80
  • सिरसांगज, 7.10

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *