प्रीति जिंटा ने US में अटेंड किया निक जोनस कॉन्सर्ट: प्रियंका के साथ क्लिक कीं पिक्चर्स, बोलीं- मैं जोनस ब्रदर्स की फैन हो गई

एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

हाल ही में प्रीति जिंटा ने US में निक जोनस का कॉन्सर्ट अटेंड किया। इस कॉन्सर्ट में प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद थीं। प्रीति ने जोनस ब्रदर्स कॉन्सर्ट अटेंड की एक वीडियो क्लिप भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इस दौरान प्रियंका ब्लैक कट-आउट ड्रेस में थीं। उन्होंने अपने बाल भी खुले रखे थे। प्रीति ब्लैक टॉप और रेड चेक स्कर्ट में दिखीं। दोनों ने साथ पिक्चर्स भी क्लिक कीं।

मैं जोनस ब्रदर्स की फैन हो गई: प्रीति
प्रीति ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- क्या मजेदार शाम थी और जोनस ब्रदर्स को सुनने का बहुत अच्छा चांस था। उन्होंने प्रियंका को टैग भी किया और लिखा- बढ़िया होस्ट होने के लिए थैंक्स! उन्होंने निक जोनस को भी टैग किया और लिखा- आप दोनों ने बहुत बढ़िया परफॉर्म किया। मैं तो आपकी फैन हो गई। आगे के टूर के लिए ऑल द बेस्ट!

प्रीति, प्रियंका को साथ देख यूजर्स ने खुशी जाहिर की
वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- प्रीति और प्रियंका को साथ देखकर बहुत अच्छा लगा। आप दोनों मेरी फेवरेट एक्ट्रेसेस हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- आप दोनों एक-दूसरे के सच्चे दोस्त हैं। एक यूजर ने लिखा- मुझे सोशल मीडिया पर आपकी पोस्ट बहुत अच्छी लगती हैं। मैं आपकी गार्डनिंग सीरीज भी मिस करता हूं।

प्रीति जिंटा ने बिजनेसमैन जीन गुडएनफ से शादी की थी। इनके दो बच्चे हैं- जिया और जय। दोनों का जन्म सरोगेसी से हुआ है। प्रीति ने US शिफ्ट होने के बाद से फिल्मों में काम नहीं किया है।

प्रियंका जल्द ही फिल्म हेड ऑफ स्टेट में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रीति फिल्म जी ले जरा में भी दिखाई देंगी।

प्रियंका और प्रीति ने 2003 में फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई में साथ काम किया था। अब दोनों एक्ट्रेसेस लॉस एंजेलिस में अपने पति और बच्चों के साथ सेटल हो चुकी हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *