पाकिस्तान में महिला को पेड़ से बांधकर बरसाए पत्थर, तड़प-तड़पकर निकला दम, जानें क्या था कसूर?

Pakistan Woman Stoned To Death Alleged Adultery: पाकिस्तान से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक महिला की पत्थर मार-मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले उसे पेड़ से बांधा गया। इसके बाद उस पर पत्थर बरसाए गए। घायल होने के बाद महिला की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। यह पूरा मामला पंजाब प्रांत का है। महिला पर व्यभिचार का आरोप था। वारदात के बाद आरोपी फरार हैं। आरोपी सगे भाई हैं।

राजनपुर जिले में हुई वारदात

यह घटना शुक्रवार को लाहौर से करीब 500 किलोमीटर दूर पंजाब के राजनपुर जिले में हुई। पुलिस के मुताबिक, महिला के 20 वर्षीय पति ने उस पर व्यभिचार का आरोप लगाया। शुक्रवार को महिला के पति ने अपने भाई के साथ मिलकर महिला को पेड़ से बांध दिया। इसके बाद उस पर पत्थर मारे। पत्थर मारने से पहले दोनों भाइयों ने उसे बेरहमी से प्रताड़ित भी किया।

पुलिस ने कहा कि अपराध को अंजाम देने के बाद दोनों भाई भाग गए। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पंजाब और बलूचिस्तान के बीच सीमा क्षेत्र में कहीं छिपे हैं।

हर साल एक हजार महिलाओं की होती है हत्या

पाकिस्तान में हर साल झूठी शान के लिए कई महिलाओं की हत्या कर दी जाती है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के अनुसार, पाकिस्तान में हर साल सम्मान के नाम पर लगभग 1,000 महिलाओं की हत्या कर दी जाती है। महिलाओं का कसूर इतना होता है कि वे परिवार की इच्छा के विरुद्ध विवाह करके या संबंध बनाती हैं। परिवार बदनामी के चलते महिलाओं को मार देता है। ऐसी हत्याओं के पीछे अक्सर परिवार के लोग ही होते हैं।

– विज्ञापन –

एक हफ्ते पहले पंजाब के मियांवाली जिले में महिला डॉक्टर को उसके पिता ने गोली मार दी थी। डॉक्टर की उम्र महज 25 साल थी। वह अपने साथ काम करने वाले एक लड़के से शादी करना चाहती थी।

यह भी पढ़ें: कोई-कोई बुड्ढे होते हैं बहुत शौकीन, गृह राज्य मंत्री टेनी ने राहुल गांधी की शादी पर दिया विवादित बयान

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *