तीसरी शादी करने जा रहा था, गर्लफ्रेंड को भूला, जिसने बरातियों को धुना

एक शख्स तीसरी शादी करने जा रहा था। मंडप में बैठा था, बराती खाना खा रहे थे कि अचानक उसकी गर्लफ्रेंड अपने भाइयों को लेकर आ गई। इसके बाद जो हंगामा हुआ, यकीन नहीं कर पाएंगे। महिला और उसके भाइयों ने जहां दूल्हे को पीटा, वहीं बरातियों की भी धुलाई की। मामला बढ़ता देखकर दूल्हा मंडप छोड़कर भाग गया। बराती भी खाने की प्लेटें लेकर इधर उधर होते नजर आए। मामला थाने तक भी पहुंचा।

यह भी पढ़ें: नशाखोरी का अटपटा नजारा; जंगल में छिपकर युवक के साथ लड़की कर रही थी ऐसा कांड

दूल्हे पर आरोप लगाकर बवाल काटा

घटना पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद की है। गांव चक टाहलीवाला में शादी में जमकर हंगामा हुआ। वकील सिंह उर्फ ​​सुनील कुमार निवासी गांव बस्ती चंडीगढ़ लाधूका रविवार को शादी करने गांव पहुंचा। दूल्हा मंडप में बैठा था। बराती लंच कर रहे थे कि गांव दुल्ले निवासी लड़की आ धमकी। उसके भाई भी पीछे-पीछे आए। लड़की दूल्हे की प्रेमिका थी। लड़की ने दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाते हुए खूब बवाल काटा।

यह भी पढ़ें: कैश ऑन डिलीवरी लेकर दुबई से अब तक कर चुके 50 KG सोने की तस्करी, तरीका जान रह जाएंगे हैरान

– विज्ञापन –

संबंध बनाने, पैसे हड़पने के आरोप

लड़की ने आरोप लगाया है कि शादी करने वाला शख्स उसके साथ पिछले 3 साल से संबंध बना रहा था। उसने उससे करीब सवा 2 लाख रुपए भी धोखे से ले लिए थे। अब उसे उसके शादी करने का पता चला है, इसलिए वह रंग में भंग डालने आई। लड़की ने दूल्हे सहित बरातियों की जमकर छित्तर परेड की। अचानक खुशियां मातम में बदल गई। मंडप जंग का मैदान बन गया। जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ मारे गए।

यह भी पढ़ें: लुधियाना में फैक्‍ट्री में लगी आग, एक मजदूर की मौत, 4 दमकल वाहनों ने 3 घंटें में बुझाई

पीड़ित की 4 बेटियां, बिचौलिया फंसा

मामला बढ़ता देखकर दूल्हा मौके से फरार हो गया। वहीं जिस लड़की से दूल्हा तीसरी शादी करने जा रहा था, उसे बिचौलिए पर आरोप लगाए, क्योंकि बिचौलिए ने उनसे कहा था कि लड़का अविवाहित है, लेकिन उसकी पहले 2 शादियां हो चुकी हैं और अब एक गर्लफ्रेंड भी सामने आ गई है। उनके साथ धोखा हुआ है। वे समाज में कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहे हैं। बेटी की शादी के बकरियां भी बेच दी थीं। 4 बेटियां हैं, अब उनकी शादी कैसे होगी?

यह भी पढ़ें: पंजाब में पहला Tourism Summit शुरू; CM भगवंत मान ने किया फिल्म सिटी बनाने का ऐलान, कपिल शर्मा से मांगा सहयोग

शादी में 3 पक्षों ने जमकर हंगामा किया

घटना की सूचना पुलिस तक भी पहुंची। जानकारी मिलते ही चौकी घुबाया के इंचार्ज हरदेव सिंह बेदी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूछताछ के बाद मीडिया को जानकारी दी कि बरात लाधूका मंडी से आई थी। शादी में 3 पक्षों ने हंगामा किया। हालांकि स्थिति पर काबू पा लिया गया है, लेकिन पीड़ित पिता की शिकायत लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *