जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा हिमाचल में आने वाले दिनों में कुछ भी हो सकता है

Jairam Thakur

प्रतिरूप फोटो

official X account

ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के लिए सत्ता में बने रहना मुश्किल है क्योंकि हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक स्थिति पार्टी के लिए गंभीर है। उन्होंने कहा, यहां तक कि मंत्री भी अब मंत्रिमंडल बैठक से बाहर जा रहे हैं।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का संकेत देते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से तैयार रहने का आह्वान किया और कहा कि आने वाले दिनों में राज्य में कुछ भी हो सकता है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के लिए सत्ता में बने रहना मुश्किल है क्योंकि हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक स्थिति पार्टी के लिए गंभीर है। उन्होंने कहा, यहां तक कि मंत्री भी अब मंत्रिमंडल बैठक से बाहर जा रहे हैं। 

ठाकुर की टिप्पणी ऐसे समय आयी है जब शनिवार को कैबिनेट बैठक के दौरान नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला था। राजस्व मंत्री जगत नेगी मंत्रिमंडल की बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी तीखी बहस के बाद बैठक से बाहर चले गए। हालांकि, दोनों मंत्रियों ने बाद में कहा कि उनके पहले से कार्यक्रम थे। 

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा मनाए जाने के बाद ठाकुर वापस लौट आए। ठाकुर ने कहा कि 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के छह बागियों सहित नौ विधायकों द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में मतदान किये जाने के बाद कांग्रेस सरकार ने नैतिक रूप से सत्ता में रहने का अधिकार खो दिया है। नेता प्रतिपक्ष यहां त्रिदेव सम्मेलन से इतर मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *