चंदौली में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू पर मुकदमा: घोसी में सपा की जीत पर सड़क जामकर की आतिशबाजी, एसपी ने की कार्रवाई

चंदौली19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चंदौली में सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के ​खिलाफ पुलिस ने छह वि​भिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पूर्व विधायक मनोज सिंह पर डीडीयू नगर में सड़क जाम करके अतिशबाजी करने का आरोप है। एसपी डा. अनिल कुमार ने पूर्व विधायक के ​खिलाफ मुकदमे की पुष्टि की है। आतिशबाजी के दौरान सड़क जाम करने पर पुलिस ने पूर्व विधायक पर यह कार्रवाई की है।

दरअसल, सपा ने मऊ जिले के घोसी विधानसभा में हुए उपचुनाव को 42 हजार से ज्यादा वोट से जीत लिया है। सपा के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को करारी ​शिकस्त दी है। इसकी जानकारी होने के बाद चंदौली के सैयदराजा से सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह ने खुशी का इजहार किया। आनन-फानन में मनोज सिंह डब्लू ने डीडीयू नगर कस्बा में समर्थकों के साथ फटाखों को फोड़ने के लिए काली मंदिर के सामने पहल किया। पूर्व विधायक के काफिले में चलने वाले वाहनों से कस्बा के मेन रोड को जाम कर दिया गया है।

पूर्व विधायक के काफिले से सड़क पर जाम लग गया। इस दौरान खूब आतिशबाजी की गई। इसके बाद पूर्व विधायक यहां से चले गए।

पूर्व विधायक के काफिले से सड़क पर जाम लग गया। इस दौरान खूब आतिशबाजी की गई। इसके बाद पूर्व विधायक यहां से चले गए।

इस सड़क से लोग वाराणसी और चंदौली मुख्यालय सहित अन्य स्थानों की ओर आते-जाते हैं। हालांकि पूर्व विधायक के आतिशबाजी के दौरान कुछ देर तक सड़क पर यातायात पूरी तरह से थम सा गया। आतिशबाजी करने के बाद पूर्व विधायक अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। परन्तु बाद में मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने छह वि​भिन्न गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस जल्द ही पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर जेल भेज सकती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *