घर में घुसकर दबंगों का तांडव: महज इस बात पर विधवा को पीटा, फाड़े कपड़े…बचाने आई गर्भवती भाभी पर भी बोला हमला

relatives entered house due to enmity and beat up widow and her sister in law In Agra

woman crime, demo
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में रिश्तेदारों ने घर में घुसकर न सिर्फ विधवा को पीटा बल्कि उसके कपड़े फाड़ दिए। इससे वह निर्वस्त्र हो गई। बचाने आई गर्भवती भाभी को जमकर पीटा। काफी देर तक तांडव करने के बाद आरोपी घर से निकले। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची। उसने पुलिस को अपनी व्यथा बताई। पुलिस जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है। 

मामला फतेहाबाद थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उसके पति की नौ साल पहले मौत हो गई थी। कई साल से वह मायके में रह रही है। रिश्तेदारों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि एक सितंबर की रात को वो अपनी गर्भवती भाभी के साथ घर पर थी। इसी समय रिश्तेदार हाशिम, जमीर, समीर, छोटू, शाहिद घर में घुस आए। उसने विरोध किया तो उन्होंने उसको पीटा। यहां तक कि उसके कपड़े फाड़ दिए। इससे वह निर्वस्त्र हो गई। 

यह भी पढ़ेंः- जिंदा करने का दावा: पोस्टमॉर्टम हाउस पर हुआ झाड़ फूंक, शव के कान पर लगाया फोन…फिर दिखा हैरान करने वाला दृश्य

बताया कि गर्भवती भाभी बचाने आई तो उनको भी लात-घूसों से पीटा। थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि महिला का रिश्तेदारों से विवाद है। शिकायत मिली है। वहीं आरोपी पक्ष के लोग भी आए थे। दोनों परिवार में चबूतरे को लेकर विवाद चल रहा है। निर्वस्त्र करने की बात पुलिस की पूछताछ में नहीं बताई है। मामले में जो भी तहरीर आएगी, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *