कौशांबी में निकाली गई कलश यात्रा: शहीदों को किया गया नमन, यात्रा में शामिल लोगों को दिलाई गई पंचप्रण की शपथ

कौशांबी15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कौशांबी में कलश यात्रा निकाली गई। - Dainik Bhaskar

कौशांबी में कलश यात्रा निकाली गई।

कौशांबी की मंझनपुर नगर पालिका परिषद में सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का मकसद देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं गुमनाम शहीदों को नमन करना था, जिसे पालिका अध्यक्ष ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत आयोजित किया। इस खास मौके पर बीजेपी जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कलश यात्रा में शामिल लोगों को पंचप्रण की शपथ दिलाई।

आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर आयोजित कलश यात्रा मंझनपुर चौराहे से शुरू होकर प्रमुख कस्बा बाजार एवं नवीन नगर पालिका दफ्तर में समाप्त हुई। यात्रा की अगुआई नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज ने अपने सभासदगणों के साथ मिलकर किया। इस दौरान यात्रा के गुजरने के मार्ग पर भाजपा के कार्यक्रताओं ने कलश यात्रा मे पुष्प व अक्षत की वर्षा की। कस्बे के जिन गलियों से होकर यात्रा गई वह महिलाएं बच्चों और बुजुर्गों ने नगर अध्यक्ष का अभिवादन किया।

यात्रा करीब एक घंटे बाद नवीन नगर पालिका दफ्तर पहुची, जहां बीजेपी अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने यात्रा मे शामिल लोगो को सम्मानित कर उन्हें पंचप्रण की शपथ दिलाई। नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज ने बताया, अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।

कौशांबी में कलश यात्रा निकाली गई।

कौशांबी में कलश यात्रा निकाली गई।

हर घर तिरंगा रहा सफल
मंडल अध्यक्ष महेश लोधी ने बताया, पूर्व के वर्ष में आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान, हर घर तिरंगा बेहद सफल रहा था। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘मेरी माटी मेरा देश’ शुरू किया गया है। जिसको सफल बनाने के लिए आज हम लोग यहां एकत्रित हुए हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष भाजपा अनीता त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी अनूप राय, प्रतिनिधि विजय तिवारी, क्लर्क संजय कुमार गुप्ता, बबलू गर्ग, रिंकू मौर्या, सभासद आर्यवीर ,अमित सोनकर, राम यश ,मानसिंह, अंशुल केसरवानी, कल्लू पंडा, पालिका क्षेत्र का जनमानस एवं नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

कौशांबी में कलश यात्रा निकाली गई।

कौशांबी में कलश यात्रा निकाली गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *