केंद्रीय भंडारण निगम में निकली 153 वैकेंसी: नैनीताल और जम्मू कश्मीर बैंक में 460 पदों पर निकली भर्तियां, ग्रेजुएट छात्र करें अप्लाई

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। जम्मू कश्मीर बैंक ने ग्रेजुएट छात्रों के लिए 390 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 12 सिंतबर 2023 है। सिलेक्शन ऑनलाइन परीक्षा के जरिए होगा।

केंद्रीय भंडारण निगम ने असिस्टेंट इंजीनियर, अकाउंटेंट समेत 153 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 24 सितंबर, 2023 है। सिलेक्शन होने पर 29,000 रुपए से 40,000 रुपए तक सैलरी मिलेगी।

नैनीताल बैंक में 110 भर्तियों पर आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। नई डेट 3 सितंबर 2023 है। सिलेक्शन होने पर हर महीने 40 हजार रुपए सैलरी मिलेगी।

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर समेत 111 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म 4 सितंबर तक भरे जाएंगे। चुने गए कैंडिडेट्स को 57 हजार से 2 लाख रुपए हर महीना सैलरी मिलेगी।

UPPSC ने असिस्टेंट टाउन प्लानर के 24 पदों पर वैकेंसी निकाली है। सिलेक्शन होने पर 50 हजार रुपए महीना सैलरी मिलेगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 14 सितंबर 2023 है।

  • आइए, 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी पर 5 ग्राफिक्स के जरिए चलते हैं। 6वें ग्राफिक में करेंट अफेयर्स के 10 सवाल हैं।

ऊपर ग्राफिक में शामिल कोई भी भर्ती आपकी क्वालिफिकेशन से मैच करती है तो तुरंत अप्लाई करें। अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव इन भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक यह जरूर पहुंचाएं।

साथ ही इन नौकरियों से जुड़े एग्जाम क्वालिफाई करने के लिए हमने नीचे 10 ऐसे करेंट अफेयर्स दिए हैं जो एग्जाम में पूछे जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *