संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Updated Fri, 29 Dec 2023 05:05 PM IST
देवरिया हत्याकांड
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जिले में गुजरता साल 2023 खाकी के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। गांधी जयंती के दिन हुए फतेहपुर नरसंहार ने तो प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। रिकॉर्ड बताते हैं कि अपराधियों ने हर 12वें दिन हत्या कर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी। इतना ही नहीं हर 28वें दिन किशोरी, युवती व महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ किया गया। साइबर अपराधियों ने भी आम से लेकर खास तक को नहीं बख्शा। हालांकि कई हत्याओं के खुलासे और डकैत, फिरौती, अपहरण की कम घटनाएं पुलिस की हनक को बनाए रखीं।
इसे भी पढ़ें: टॉफी का लालच देकर मासूम के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार