Weather Update: शीतलहर की चपेट में झारखंड, रांची सबसे ठंडा, 25 दिसंबर तक राहत नहीं

रांची. झारखंड के लोगों पर ठंड सितम ढाने लगा है. हिमालय से आ रही ठंडी हवा से रांची में ठंड का प्रकोप बहुत अधिक बढ़ गया है. उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही हवा झारखंड में ठिठुरन बढ़ा रही है. मंगलवार को राजधानी रांची के कांके इलाके में सबसे अधिक ठंड रही. रांची के कांके इलाके में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और रांची के शहरी इलाकों में 21.02 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा झारखंड के उत्तरी पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में भी अत्यधिक ठंड रही.

इस संबंध में मौसम विभाग के निदेशक अभिषेक कुमार ने बताया कि उत्तर पश्चिमी इलाके से जो हवा आ रही है उसकी वजह से रांची में ठंड बढ़ रही है. उन्होंने बताया कि हिमालय से उठने वाली हवा पलामू और गढ़वा क्षेत्र से होते हुए झारखंड में प्रवेश कर रही है. पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में भी लोगों को अत्यधिक ठंड से जूझना पड़ रहा है. मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि 19 से 25 दिसंबर 2023 तक राज्य के पश्चिमी भागों में शीतलहर चलने और कनकनी बढ़ने की संभावना है.

मौसम विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट में चतरा का न्यूनतम तापमान 7.2, खूंटी का 7, गढ़वा का 7.8, लोहरदगा का 7.2, लातेहार का 8.3, देवघर से 9.4, बोकारो का 10.2, गिरिडीह का 11, गोड्डा का 10, गुमला का 6.9, पाकुड़ का 10, पलामू का 8.2, रामगढ़ का 8.9, साहेबगंज का 12, सिमडेगा का 9.1 और पश्चिमी सिंहभूम का 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

अधिकतम तापमान की बात करें तो बोकारो में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस, चतरा में 20.4 डिग्री सेल्सियस, देवघर में 23.8 डिग्री सेल्सियस, गढ़वा में 22.8 डिग्री सेल्सियस, गिरिडीह में 22.1 डिग्री सेल्सियस, गोड्डा में 25.6 डिग्री सेल्सियस, हजारीबाग में 20.3 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में 22.9 डिग्री सेल्सियस, लातेहार में 19.9 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा में 19.3 डिग्री सेल्सियस, पाकुड़ में 26.3 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में 22.1 डिग्री सेल्सियस, साहिबगंज में 23.5 डिग्री सेल्सियस, सिमडेगा में 23.9 डिग्री सेल्सियस, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में 24 से 25 डिग्री सेल्सियस और रांची में करीब 19 डिग्री सेल्सियस रहा.

Tags: Cold wave, Jharkhand news, Jharkhand weather News, Ranchi news, Weather forecast

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *