
प्रतिरूप फोटो
ANI
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बताया की राहुल गांधी प्रयागराज हवाई अड्डा से सीधे स्वराज भवन आए जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और फिर अपनी यह यात्रा शुरू की। उन्होंने बताया की गांधी नेतराम चौराहे से होते हुए लक्ष्मी टॉकीज के पास एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रयागराज। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को शाम चार बजे यहां स्वराज भवन के सामने से शुरू हुई। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ खुली जीप पर कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय और पार्टी के अन्य नेता थे।
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बताया की राहुल गांधी प्रयागराज हवाई अड्डा से सीधे स्वराज भवन आए जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और फिर अपनी यह यात्रा शुरू की। उन्होंने बताया की गांधी नेतराम चौराहे से होते हुए लक्ष्मी टॉकीज के पास एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा
| DAY 36
न्याय की महायात्रा त्रिवेणी संगम व प्रयागराज की पावन धरती पर अन्याय के खिलाफ कूच कर रही है।
तीर्थराज प्रयाग के आशीर्वाद से हम न्याय के इस महासंग्राम में जरूर जीतेंगे।
न्याय का हक, मिलने तक
pic.twitter.com/KDCTi6IMj1
— Congress (@INCIndia) February 18, 2024
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़