अमरोहा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक कहा कि देश में तीसरी बार मोदी की लहर चल रही है। उनके सामने कोई खड़ा होने वाला नहीं है। कहा कि विपक्ष ईडी और सीबीआई पर सवाल उठा रहा है, लेकिन वह उनकी ही कमियों को पकड़ रही है। पारदर्शी तरीके से काम कर रहे हैं। अखिलेश यादव की बयानबाजी कमजोर लोगों की तरह है। सही बात तो यह है कि जिन्होंने देश को लूटा है, उनका स्थान जेल के अंदर ही हो सकता है। कांग्रेस की न्याय यात्रा पर बोले कि पहले वह अपने यहां ही न्याय कर लें। उनके सीनियर लोग दर-दर भटक रहे हैं।