US-UK के जहाजों पर हमला करने का बना रहे थे प्लान! अपने ही जाल में फंसी चीनी परमाणु पनडुब्बी

55 Chinese sailors dead after submarine caught in trap: यूके की रिपोर्ट के अनुसार, ये भयानक हादसा 21 अगस्त को 8.12 बजे हुआ, जिसके परिणामस्वरूप 55 चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई। इसमें 22 अधिकारी, 7 अधिकारी कैडेट, 9 छोटे अधिकारी, 17 नाविक मौजूद थे।

55 Chinese sailors dead after submarine caught in trap: चीन की परमाणु पनडुब्बी एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, चीनी सैनिक ब्रिटिश जहाजों पर घात लगाने की फिराक में थे। हालांकि, इनके साथ उल्टा ही गया है, जिस जाल में ये अपने दुश्मन को फंसाना चाह रहे थे खुद ही फंस गए। इसके चलते पनडुब्बी पीले सागर में डूब गई और 55 सैनिकों की मौत हो गई। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले भी ऐसा ही हादसा होने की खबर सामने आई थी। बता दें कि ये घटना 21 अगस्त हो हुई थी।

55 PLA सैनिकों की मौत

ब्रिटेन की सीक्रेट रिपोर्ट के अनुसार, आशंका है कि चीनी परमाणु पनडुब्बी का ऑक्सीजन सिस्टम फेल होने की वजह से उसमे जहर फैल गया था। इसके चलते उनकी मौत हो गई। चीनी पीएलए नौसेना की पनडुब्बी ‘093-417’ में कप्तान, 21 अधिकारी और 33 अन्य सैनिक मौजूद थे। हालांकि, चीन ने आधिकारिक तौर पर इस बात से इनकार किया है कि यह घटना हुई थी और बीजिंग ने कथित तौर पर अपनी फंसी हुई पनडुब्बी के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता का अनुरोध करने से भी इनकार कर दिया था।

21 अगस्त को हुआ था हादसा

यूके की रिपोर्ट के अनुसार, ये भयानक हादसा 21 अगस्त को 8.12 बजे हुआ, जिसके परिणामस्वरूप 55 चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई। इसमें 22 अधिकारी, 7 अधिकारी कैडेट, 9 छोटे अधिकारी, 17 नाविक मौजूद थे। मृतकों में कप्तान कर्नल जू योंग-पेंग भी शामिल हैं। हमारी समझ से एक सिस्टम के कारण हाइपोक्सिया मौतें हुई हैं, जिससे पनडुब्बी में खराबी आई थी।

पनडुब्बी का ऑक्जीजन सिस्टम खराब होने से हुई मौत

साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि पनडुब्बी अमेरिकी और सहयोगी पनडुब्बियों को फंसाने के लिए चीनी नौसेना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाले एक जाल और लंगर उलझ गई। इसके चलते पनडुब्बी का सिस्टम फेल हो गया, जिससे जहाज की मरम्मत और सतह पर आने में छह घंटे लग गए। भयावह हादसे के बाद जहाज पर ऑक्सीजन सिस्टम ने चालक दल को जहर देने का काम किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *