UP की सड़कों पर आज किसानों का ट्रैक्टर मार्च: दिल्ली की तरफ मुंह करके खड़े होंगे ट्रैक्टर, टिकैत बोले- दिल्ली अब दूर नहीं – Ghaziabad News

गाजियाबाद5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
चार दिन पहले भी किसानों ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए डीएम दफ्तरों पर प्रदर्शन किया था। - Dainik Bhaskar

चार दिन पहले भी किसानों ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए डीएम दफ्तरों पर प्रदर्शन किया था।

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के आह्वान पर उत्तर प्रदेश में आज यानी 26 फरवरी को किसान ट्रैक्टर मार्च करेंगे। दिल्ली जाने वाले राजमार्गों की एक लेन पर ट्रैक्टर चलेंगे और दूसरी लेन पर अन्य सभी वाहन। किसान नेताओं ने ये भी कहा है कि ट्रैक्टर मार्च में पब्लिक को परेशानी न हो, इसका पूरा ख्याल रखना है। ये कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 3-4 बजे तक रहेगा। इसके बाद सभी किसान अपने-अपने घरों को वापस लौट आएंगे।

राकेश टिकैत ने कहा कि ट्रैक्टर मार्च के जरिये सरकार को चेतावनी दी जाएगी कि वो कृषि विरोधी नीतियों को लागू न करे।

राकेश टिकैत ने कहा कि ट्रैक्टर मार्च के जरिये सरकार को चेतावनी दी जाएगी कि वो कृषि विरोधी नीतियों को लागू न करे।

हाईवे के पास के गांवों के किसान ट्रैक्टर मार्च में शामिल

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *