Trendy Jewellery: त्योहार या फंक्शन में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये गहनें, मिलेगा गॉर्जियस लुक

इमीटेशन ज्वेलरी को फेक ज्वेलरी और कस्टम ज्वेलरी के नाम से भी जाना जाता है। इस ज्वेलरी में प्लास्टिक, ग्लास, पत्थर, मेटल और लकड़ी का इस्तेमाल होता है। यह आभूषण आरामदायक होते हैं। इन्हें आप अलग-अलग अवसरों पर पहन सकती हैं।

इमीटेशन ज्वेलरी एकदम असली गहनों की तरह लगती है। इसमें अलग-अलग तरह के आभूषण भी मौजूद हैं। आप चाहें तो इसका पूरा सेट कैरी कर खुद को खास लुक दे सकती हैं। असली गहनों की तरह दिखने वाली इमीटेशन ज्वेलरी भी आपकी सुंदरता को निखारने का काम कर सकती हैं। बता दें कि इसको फेक ज्वेलरी या कस्टम ज्वेलरी भी कहा जाता है। इस ज्वेलरी में प्लास्टिक, ग्लास, पत्थर, मेटल और लकड़ी का इस्तेमाल होता है। यह आभूषण आरामदायक होते हैं। इन्हें आप अलग-अलग अवसरों पर पहन सकती हैं।

कुंदन नेकलेस

कुंदन नेकलेस सोने, चांदी और सितारों से बना होता है। इस नेकलेस में आमतौर पर सजीव रंगों में बारीक काम और मोती या मणि लगे होते हैं। इसे आप किसी भी विशेष अवसर शादियों, महोत्सवों और पारंपरिक उत्सवों आदि पर पहन सकती हैं। कुंदन नेकलेस में आपको कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे।

स्टैकेबल बैंगल्स

भारतीय आभूषणों में चूड़ियां प्रमुख स्थान रखती हैं। इस समय स्टैकेबल चूड़ियां चलन में हैं। बता दें कि यह चूड़ियां धातु और कांच जैसी नकली सामग्रियों से बनाकर तैयार की जाती हैं। आमतौर पर यह चूड़ियां अलग-अलग रंगों, डिजाइन और पैटर्न आती हैं। किसी भी अवसर पर आप इन चूड़ियों को पहन अपने लुक को खास बना सकती हैं।

भारतीय पोल्की झुमके

भारतीय पोल्की झुमके आमतौर पर चांदबाली आकार के होते हैं। इन पर पोल्की स्टोन का इस्तेमाल किया जाता है। इन झुमकों में पोल्की स्टोन्स के साथ मोती, कुंदन और सोने के तत्व भी शामिल होते हैं। आप इन पोल्की झुमकों को आधुनिक और पारंपरिक परिधानों के साथ भी कैरी कर सकती हैं। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे।

सेमी-ब्राइडल सेट

सेमी-ब्राइडल सेट खास अवसरों और शादियों के लिए डिजाइन किया जाता है। इस सेट में आपको आमतौर पर झुमका, हार और टीका मिलता है। वहीं पोल्कि बिना तराशे हुए हीरों को निखारता है। जो सोने या फिर चांदी की परत वाली धातु से जुड़ी होती है। यह पोल्की और रंगीन रत्नों को मिलाकर डिजाइन किया जाता है। इसमें कई तरह के डिजाइन शामिल होते हैं। साथ ही यह दुल्हन की पोशाक से भी मिलता है।

कमर बेल्ट

कुंदन कमर बेल्ट को कमरबंद के नाम से भी जानते हैं। यह दुल्हन की पोशाक में भव्यता को जोड़ने का काम करता है। इसे सोने या चांदी में एक आकर्षक डिजाइन के साथ बनाकर तैयार किया जाता है। आपके पारंपरिक और मॉडर्न शैली को मिलाने के लिए कुंदन कमर बेल्ट एक शानदार तरीका होता है। जो आपको शाही लुक देने का काम करता है।

डायमंड से मिलेगा ट्रेंडिंग लुक

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सदियों से सोने, चांदी और हीरे के गहने पहने जाते रहे हैं। वहीं समय के साथ इनकी डिजाइन्स में बदलाव किया जाता रहा है और इन्हें मॉर्डन लुक दिया जाता है। यह गहने सभी उम्र की महिलाओं के लिए बनाए जाते हैं। ये गहने अनकट डायमंड और डायमंड के इस्तेमाल से बनाए जाते हैं। क्योंकि डायमंड गहनों को ट्रेंडिंग लुक देने का काम करता है। इन गहनों में रूबी, पन्ना, पुखराज, मोती, नीलम आदि का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *