Third day of Chaitra Navratri 2023 know ma chandraghanta puja vidhi | Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे करें माता चंद्रघंटा की पूजा, जपें यह मंत्र

locationभोपालPublished: Mar 18, 2023 08:10:32 pm

चैत्र नवरात्रि 2023 (Chaitra Navratri 2023) महज कुछ दिन दूर है। नवरात्रि में तीसरे दिन माता पार्वती के तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। यह स्वरूप माता का रौद्र रूप है। इस दिन नियम पूर्वक पूजा कर और इन मंत्रों से माता को प्रसन्न किया जा सकता है। आइये जानते हैं माता चंद्रघंटा की पूजा विधि(ma chandraghanta puja vidhi)।

mata_chandraghanta.jpg

ma chandraghanta

ऐसा है माता चंद्रघंटा का स्वरूपः धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है माता चंद्रघंटा शेर पर सवार होती हैं, इनके दस हाथ हैं, जिनमें से चार हाथ में कमल का फूल, धनुष, जपमाला और तीर सुशोभित हैं और पांचवां हाथ अभय देने की मुद्रा में होता है, जबकि चार अन्य हाथों में त्रिशूल, गदा, कमंडल और तलवार हैं और एक हाथ वरद मुद्रा में है। ग्रंथों में माता का यह रूप बेहद कल्याणकारी माना गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *