Thane : रसायन फैक्ट्री में विस्फोटों से एक कर्मचारी की मौत, चार घायल

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रसायन बनाने वाली एक फैक्ट्री में बृहस्पतिवार को सिलसिलेवार विस्फोटों में एक कर्मचारी की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घायल श्रमिकों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग 4.30 बजे एक औद्योगिक क्षेत्र में हुई।
कुलगांव-बदलापुर अग्निशमन सेवाओं के मुख्य अग्निशमन अधिकारी भागवत सोनावणे के अनुसार, फैक्ट्री खारवई महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम क्षेत्र में स्थित है।

उन्होंने बताया कि इस इकाई में सिलसिलेवार विस्फोट हुए जिससे आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गयाहै।

सोनावणे ने बताया कि अंबरनाथ, बदलापुर और उल्हासनगर से दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि मृत कर्मचारी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और विस्फोटों का कारण भी अभी पता नहीं चल पाया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *