Telangana Polls: KCR ने कांग्रेस और भाजपा को बताया एक ही सिक्के के दो पहलू, कहा- उनको वोट देना बर्बादी

KCR

ANI

केसीआर ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सांप्रदायिक मानसिकता वाले लोगों के बीच दुश्मनी पैदा करती है। उन्होंने कहा, प्रति व्यक्ति आय में तेलंगाना देश में नंबर एक है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों राष्ट्रीय पार्टियों (कांग्रेस और भाजपा) ने कभी भी तेलंगाना के लिए ईमानदारी से काम नहीं किया लेकिन इसके हितों को नुकसान पहुंचाया।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा है कि कांग्रेस और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और उनको दिया गया वोट बर्बाद होगा। मुख्यमंत्री आदिलाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। राज्य में 30 नवंबर को चुनाव होना है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। मैंने पीएम मोदी को 100 पत्र लिखे हैं लेकिन उन्होंने हमें एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं दिया। बीजेपी को वोट देना बर्बादी है। कांग्रेस को वोट देना तो और भी बड़ी बर्बादी है। इससे पहले के चन्द्रशेखर राव ने पूछा कि कांग्रेस ने मुसलमानों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, बाबरी मस्जिद का विध्वंस किसकी निगरानी में हुआ।

केसीआर ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सांप्रदायिक मानसिकता वाले लोगों के बीच दुश्मनी पैदा करती है। उन्होंने कहा, प्रति व्यक्ति आय में तेलंगाना देश में नंबर एक है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों राष्ट्रीय पार्टियों (कांग्रेस और भाजपा) ने कभी भी तेलंगाना के लिए ईमानदारी से काम नहीं किया लेकिन इसके हितों को नुकसान पहुंचाया। यह कहते हुए कि 2024 के बाद देश में गठबंधन सरकार बनने जा रही है, राव ने कहा कि अगर बीआरएस (राज्य में) सभी लोकसभा सीटें जीतती है तो दिल्ली में प्रभाव पैदा कर सकती है। तेलंगाना में 17 लोकसभा सीटें हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में राज्य बनने से पहले दस साल तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने अल्पसंख्यकों के विकास पर केवल 2,000 करोड़ रुपये खर्च किए थे, जबकि पिछले दशक में बीआरएस सरकार ने 12,000 करोड़ रुपये खर्च किए।

कांग्रेस का दावा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने अलग तेलंगाना राज्य बनाने के लिए हुए आंदोलन के दौरान लोगों की मौत पर बृहस्पतिवार को दुख जताया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यहां मीडियाकर्मियों से बातचीत में यह भी कहा कि अलग राज्य बनाना या किसी राज्य को विभाजित करना बच्चों का खेल नहीं है और जन आंदोलन के परिणामस्वरूप ऐसा होता है। तेलंगाना राज्य के गठन में पूर्ववर्ती संप्रग सरकार की ओर से हुई देरी की वजह से लोगों की जान जाने के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के आरोपों पर चिदंबरम ने कहा, ‘‘आत्महत्या एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। अगर जन आंदोलन में कुछ लोगों की जान चली गई तो हमें इसका दुख है। लेकिन आप इसके लिए तत्कालीन केंद्र सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते।’’

अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *