South Direction Vastu: घर की दक्षिण दिशा में कभी ना रखें ये चीजें, नाराज होकर चली जाएंगी मां लक्ष्मी

South Direction Vastu: वास्तु शास्त्र में घर के संपूर्ण हिस्सों और दिशाओं के लिए खास वास्तु नियम बताए गए हैं। वास्तु एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर घर का वास्तु सही है तो वहां हमेशा सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। कई बार लोग घर की कुछ खास दिशाओं के जरूरी वास्तु नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन घर में दिशाओं से उत्पन्न वास्तु दोष कई बार घातक साबित होते हैं। ऐसे में जरूरी ये है कि घर के वास्तु नियम का विशेष ध्यान रखा जाए। क्योंकि जिस घर का वास्तु सही रहता है, वहां मां लक्ष्मी भी खुश होकर निवास करती हैं। आइए जानते हैं कि घर की दक्षिण दिशा में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।

घर की दक्षिण दिशा में क्या न रखें

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक सामान और मशीनों को कभी भी घर की दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। वास्तु एक्सपर्ट बताते हैं कि ऐसा करने घर-परिवार के सदस्यों का आपसी मतभेद बढ़ने लगता है। साथ ही पारिवारिक रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं।

यह भी पढ़ें: गुरु-शुक्र का अमला राजयोग इन 4 राशि वालों के लिए वरदान! धन-लाभ से साथ-साथ मिलेगी नौकरी-व्यापार में तरक्की

  • वास्तु एक्सपर्ट के मुताबिक घर में पूजा मंदिर को हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर को कभी भी दक्षिण दिशा में ना रखें। मान्यता है कि ऐसा होने से पूजा-पाठ का कोई फल प्राप्त नहीं होता है। साथ ही साथ मनोकामना पूर्ति में भी बाधा उत्पन्न होती है।
  • वास्तु नियम के अनुसार, बेडरूम में लगा बिस्तर कभी दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए। माना जाता है कि इससे पति-पत्नी के बीच रिश्ते खराब होते हैं। इसके अलावा वास्तु के इस दोष से अनिद्र की समस्या भी हो सकती है।
  • वास्तु एक्सपर्ट के मुताबिक, घर की दक्षिण दिशा में चप्पल-जूते या शू-रैक नहीं रखना चाहिए। जानकार बताते हैं कि इससे पितरों का अपमान होता है। साथ ही घर में छोटी-छोटी बातों पर भी अनावश्यक कलह की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इतना ही घर की सुख-शांति भी बिगड़ सकती है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में अगर तुलसी का पौधा हो तो उसे दक्षिण दिशा में कभी ना रखें। दरअसल वास्तु नियम के मुताबिक घर की इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। ऐसे में इस बात का जरूर ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें: Shani Dev: दिवाली से शुरू हो जाएंगे इन 6 राशि वालों के अच्छे दिन, शनि के गोचर से होगा बड़ा धन-लाभ

– विज्ञापन –

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *