Happy Birthday Sonia Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अपना जन्मदिन मनाने राजस्थान के सवाई माधोपुर पहुंचीं हैं। यहां एक दिन पहले उन्होंने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी के साथ रणथम्भौर टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया। शुक्रवार शाम को यही एक होटल में जन्मदिन का जश्न मनाया जाएगा।

हाइलाइट्स
- कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुबह सोनिया को जन्मदिन की बधाई दी
- सोनिया गांधी इस बार अपना जन्मदिन राजस्थान में मना रही हैं
- राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी के साथ रणथम्भौर टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया
टाइगर सफारी का आनंद लिया और बाघों की अठखेलियां देखी
सोनिया गांधी का जन्मदिन राजस्थान के सवाई माधोपुर के रणथम्भौर स्थित होटल शेर बाग में मनाया जा रहा है। सोनिया गांधी के जन्मदिन के चलते उनकी बेटी प्रियंका गांधी और बेटा राहुल गांधी भी एक दिन पहले रणथम्भौर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि शाम को होटल में बर्थडे सेलिब्रेशन का कार्यक्रम भी होगा। इससे पहले गुरुवार को सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी होटल शेर बाघ पहुंचे थे जहां शाम की शिफ्ट में उन्होंने रणथम्भौर में टाइगर सफारी का आनंद लिया। वहां बाघों की अठखेलियां देखी। इस दौरान एक ही गाड़ी में सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नजर आए और रणथंबोर का भ्रमण करते हुए देखे गए।
सचिन पायलट ने भी दी शुभकामनाएं, किया ट्वीट
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोनिया गांधी को बधाई दी है। उन्होंने कहा, ‘यूपीए अध्यक्ष आदरणीय सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश एवं पार्टी के प्रति आपकी सच्ची निष्ठा एवं समर्पण भाव हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।’
झालावाड़ से कोटा पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, युवाओं ने जोशिले अंदाज में किया स्वागत
आसपास के शहरों की खबरें
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप