Social Media पर बनी दोस्त के साथ भागा कोचिंग छात्र, कोटा जंक्शन से पकड़े गए

पुलिस ने बताया कि कोटा में कोचिंग की पढ़ाई कर रहा 16 वर्षीय छात्र और महाराष्ट्र की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की सोशल मीडिया के माध्यम से मित्र बने थे। इसने बताया कि दोनों बुधवार की रात करीब 11 बजे कोटा जंक्शन पर मिले।

दो नाबालिगों के लापता होने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कोटा पुलिस और मानव तस्करी रोधी दस्ते ने उन्हें शहर के रेलवे स्टेशन से उस समय पकड़ लिया जब दोनों जयपुर-मुंबई ट्रेन में सवार थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कोटा में कोचिंग की पढ़ाई कर रहा 16 वर्षीय छात्र और महाराष्ट्र की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की सोशल मीडिया के माध्यम से मित्र बने थे।
इसने बताया कि दोनों बुधवार की रात करीब 11 बजे कोटा जंक्शन पर मिले।

कोटा शहर के पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि लड़के के पिता ने 11 सितंबर को जवाहर नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा गत शनिवार से लापता है।

उन्होंने कहा कि एक और शिकायत लड़की के लापता होने के संबंध में महाराष्ट्र के वर्धा जिले के देवली पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी।
अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि लड़का 10 सितंबर को कोटा से ट्रेन के जरिये नागपुर पहुंचा था और इसके बाद 14 साल की लड़की के साथ जयपुर गया था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगे की जांच में जानकारी मिली कि दोनों नाबालिग

जयपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार हैं जिसके बाद जवाहर नगर पुलिस और मानव तस्करी रोधी दस्ते ने संयुक्त अभियान चलाया और बुधवार की रात करीब 11 बजे उन्हें कोटा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि लड़की के बारे में वर्धा पुलिस को जानकारी दे दी गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *