Singapore में भारतीय मूल के मंत्री ने अदालत में भ्रष्टाचार के आरोपों से किया इनकार

court

प्रतिरूप फोटो

Creative Common

ईश्वरन मई 2021 से परिवहन मंत्री हैं। वह 1997 में पहली बार संसद सदस्य के रूप में चुने गए थे और उनका राजनीतिक करियर 26 साल से अधिक का है। परिवहन मंत्री को पिछले साल 11 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।

सिंगापुर में भारतीय मूल के परिवहन मंत्री एस. ईश्वरन ने उन पर लगाए गए आरोपों को मानने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया।
उन पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत भ्रष्टाचार के दो आरोपों समेत 27 आरोप हैं।

समाचार चैनल ‘न्यूज एशिया’ की खबर के मुताबिक, परिवहन के अलावा व्यापार संबंधों के प्रभारी मंत्री ईश्वरन (61) बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे अदालत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया।

ईश्वरन मई 2021 से परिवहन मंत्री हैं। वह 1997 में पहली बार संसद सदस्य के रूप में चुने गए थे और उनका राजनीतिक करियर 26 साल से अधिक का है। परिवहन मंत्री को पिछले साल 11 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। खबर के अनुसार, उनकी गिरफ्तारी के संबंध में 14 जुलाई को सार्वजनिक रूप से जानकारी दी गई थी लेकिन जांच की प्रकृति के बारे में विवरण नहीं दिया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *