घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार यानी 4 अक्टूबर को भी शेयर बाजार गिरावट के साथ ही खुला है। कारोबार शुरू होते ही घरेलू बाजार में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स में 450 अंक की गिरावट दर्ज हुई है। निफ्टी ने भी 125 अंक के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया है।
बता दें कि बाजार में गिरावट के संकेत पहले ही नजर आ रहे थे। प्री ओपन सेशन में बाजार दबाव में था। इस दौरान सेंसेक्स 180 अंक नीचे गिरा था। वहीं निफ्टी में 0.30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई थी। सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 533.13 अंक के नुकसान के साथ 64,978.97 पर पहुंच गया था। निफ्टी की बात करे तो वो 153 से भी अधिक अंक नीचे गिरकर 19,375 के नीचे पहुंचा था।
इससे पहले मंगलवार को भी नुकसान में ही घरेलू बाजार रहा था। सेंसेक्स 64,978.97 और निफ्टी 19,375 पर पहुंचा था। बता दें कि सप्ताह के पहले दिन कारोबार नही हुआ था क्योंकि सोमवार को गांधी जयंती की छुट्टी थी। बता दें की गिरावट का दौर सिर्फ घरेलू शेयर बाजार में नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी देखने को मिल रहा है। 3 अक्टूबर को अमेरिकी बाजार भी नुकसान में रहा था। इस दौरान नेस्डेक में 1.87% और एसएंडपी में 1.37% की गिरावट देखने को मिली थी। इसके अलावा एशियन मार्केट का भी हाल ऐसा ही है, बाजार में रौनक नहीं है।
सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और बजाज फिनसर्व के शेयर नुकसान में थे। वहीं नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे। चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में कारोबार कर रहा था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.83 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 2,034.14 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।